---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद वासियों को भीड़ से मिलेगी मुक्ति, फीडर बसों के साथ RRTS की खास तैयारी

Ghaziabad News: हाई स्पीड में चलने वाली ट्रेन रैपिडेक्स को लेकर खूब खबरे बन रही हैं। कभी इसके उद्घाटन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं तो कभी इसके रूट के विस्तार को लेकर। अब इसी क्रम में एनसीआर के प्रमुख क्षेत्र गाजियाबाद में निर्मित हो रहे चार रैपिडेक्स स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए फीडर बसों का संचालन करने की खबर सामने आ रही है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 8, 2023 7:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: हाई स्पीड में चलने वाली ट्रेन रैपिडेक्स को लेकर खूब खबरे बन रही हैं। कभी इसके उद्घाटन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं तो कभी इसके रूट के विस्तार को लेकर। अब इसी क्रम में एनसीआर के प्रमुख क्षेत्र गाजियाबाद में निर्मित हो रहे चार रैपिडेक्स स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए फीडर बसों का संचालन करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि संबंधित विभाग इस क्रम में फीडर बसों के संचालन के लिए रूट का चयन कर रहा है जिससे का यात्रियों को दी जाने वाली सुविधा में इजाफा हो सके। दावा किया जा रहा है कि इससे यात्रियों को लगने वाले समय और पैसे की भी बचत की जा सकेगी और साथ ही यात्री भीड़ से भी बचते हुए अपनी यात्रा को जारी रख सकेगा। आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इन फीडर बसों का आकार भी रैपिडेक्स रेल की तर्ज पर ही होगा।

आरआरटीएस की योजना

हाई स्पीड रैपिडेक्स रेल का संचालन करने वाली आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम) गाजियाबाद में चार रैपिडेक्स स्टेशनों पर फीडर बसों का संचालन करने की तैयारी में है। इसके तहत साहिबाबाद, नया बस अड्डा, गुलधर और दुहाई स्टेशन से पहले रैपिडेक्स हाई स्पीड ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसके तहत यात्रियों की सुविधा व उन्हें रैपिडेक्स स्टेशनों तक पहुंचाने के लिए फीडर बसों का संचालन करने की तैयारी है। दावा किया जा रहा है कि इससे यात्रियों के वक्त की बचत के साथ उन्हें भीड़ से भी राहत मिल सकेगी और उनकी यात्रा और सुगम हो सकेगी। हालाकि अभी इस क्रम में रूट तय करने को लेकर संबंधित विभाग अपनी तैयारी कर रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके संचालन के साथ गाजियाबाद के लोगों की सुविधा में इजाफा होगा और उनकी यात्रा आसान हो सकेगी।

जल्द लिया जा सकेगा फैसला

रैपिडेक्स स्टेशनों पर फीडर बसों के संचालन को लेकर जल्द ही फैसला लिया जा सकेगा। इसके लिए आरआरटीएस के ट्रांसपोर्ट विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रांसपोर्ट विभाग अपने निर्णय के तहत प्रस्तावित रूट को अपनी मंजूरी देगा जिसके बाद से आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। वहीं रैपिडेक्स स्टेशनों पर संचालित होने वाले बसों के साइज व लोगो को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फीडर बस मेट्रो बस की साइज का ही हो सकता है। हालाकि इस क्रम में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026

Leave a Comment