---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट के बीच स्टेशनों के बनने और संचालन शुरू होने पर कितना बढ़ेगा जमीन का दाम; जानें डिटेल

Ghaziabad News: नमो भारत और मेट्रो को जोड़ने के लिए नोएडा इंटरनेशल एयपोर्ट जेवर से गाजियाबाद तक 22 स्टेशन बनाए जाएंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 6, 2024 6:04 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए एक राहत की खबर है। नमो भारत और मेट्रो को जोड़ने के लिए नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट जेवर से गाजियाबाद तक 22 स्टेशन बनाए जाएंगे। बता दें कि इससे एनसीआर में रह रहे लोगों को काफी सुविधा होगी और वह आसानी से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर तक पहुंच सकेंगे। वहीं कई प्रापर्टी एक्सपर्ट का मानना है कि इसके बनने और इसकी सेवा शुरू होना के बाद प्रापर्टी के रेट में अंतर आएगा। चलिए आपको बताते है सारी जानकारी।

Ghaziabad News: कुल 22 स्टेशनों का होगा निर्माण

आपको बता दें कि नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट जेवर से गाजियाबाद तक कुल 22 स्टेशन बनाएं जाएंगे। पहले चरण में गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार से ग्रेटर नोएडा इकोटेक-6 तक 39.39 किलोमीटर का ट्रैक तैयार किया जाएगा। इस ट्रेक पर कुल 18 स्टेशन बनाए जाएंगे। जिसमे से 7 नमो भारत ट्रेन के लिए बाकी 11 स्टेशन मेट्रों के लिए बनाएं जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में कुल 4 स्टेशन का ही निर्माण किया जाएगा। इस ट्रैक की लंबाई 32.90 किलोमीटर होगी। इस रूट पर चार स्टेशन नमो भारत के होंगे। खबरों के मुताबिक 2031 तक इस रूट पर योजना 74 हजार यात्री सफर कर सकेंगे।

प्रॉपर्टी की रेट में कितना आएगा अंतर?

गौरतलब है कि नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट जेवर बनने के बाद से ही वहां की जमीन आसमान छू रही है। इसके साथ ही गाजियाबाद से नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट जेवर रूट बनने और संचालन शुरू होने के बाद प्रॉपर्टी के दामों में इजाफा होगा। कई प्रॉपर्टी विशेषज्ञों का मानना है कि इससे एनसीआर में जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी होगी

नमो भारत के यह होंगे 11 स्टेशन

गाजियाबाद दक्षिण, ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-2, ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-12, मलकपुर, अल्फा, इकोटेक, दनकौर, यीडा के सेक्टर-18,
यीडा के सेक्टर-12, जेवर हवाई अड्डा

मेट्रो स्टेशन के यह होंगे 11 स्टेशन

सिद्धार्थ विहार (गाजियाबाद), ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-16सी इकोटेक-12, ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-3, ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-10, नॉलेज पार्क-5, पुलिस लाइन सूरजपुर, इकोटेक-2, नॉलेज पार्क-3, ओमेगा 2, इकोटेक-1e

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026