---Advertisement---

UP-MP से लेकर Haryana, Rajasthan तक Gita Jayanti की धूम, कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम, तो कहीं ‘कर्म योग’ का पाठ करने की तैयारी

Gita Jayanti 2024: उत्तर प्रदेश (UP) से लेकर उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश (MP) व हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में आज खास उत्साह का माहौल है। अध्यात्म में रुचि रखने वालों के लिए आज का दिन और अहम है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 11, 2024 1:34 अपराह्न

Gita Jayanti 2024
Follow Us
---Advertisement---

Gita Jayanti 2024: उत्तर प्रदेश (UP) से लेकर उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश (MP) व हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में आज खास उत्साह का माहौल है। अध्यात्म में रुचि रखने वालों के लिए आज का दिन और अहम है। दरअसल, आज गीता जयंती (Gita Jayanti 2024) मनाई जा रही है। गीता जयंती के खास मौके पर कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, तो कहीं भगवत गीता के तृतीय अध्याय ‘कर्म योग’ का पाठ करने की योजना है। ऐसे में आइए हम आपको गीता जयंती के अवसर पर यूपी से लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान व उत्तर भारत के अन्य राज्यों में चल रही विशेष तैयारियों के बारे में बताते हैं।

Gita Jayanti 2024 के अवसर पर MP में ‘कर्म योग’ का पाठ

गीता जयंती के खास अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सर्वप्रथम सभी राज्यवासियों को इस खास दिवस की बधाई दी है। सीएम मोहन यादव का कहना है कि “समस्त प्रदेश वासियों को गीता जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों एवं शिक्षा का यह पावन ग्रंथ अनंतकाल तक धर्म एवं मानवता के पथ पर चलने हेतु प्रेरित करता रहेगा।” बता दें कि मध्य प्रदेश में आज लाल परेड ग्राउंड में विभिन्न धर्माचार्य और संतों की उपस्थिति में गीता के तृतीय अध्याय ‘कर्म योग’ का पाठ किया जाएगा।

गीता जयंती पर Haryana में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

हरियाणा में भी गीता जयंती (Gita Jayanti 2024) को खास बनाने के लिए पूरी तैयारी की गई है। इसके तहत आज देर शाम 5:30 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग में दीपदान और महाआरती कार्यक्रम होगा। वहीं 6:30 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें अध्यात्म से जुड़े चलचित्रों का मंचन होगा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में आज “वैश्विक गीता पाठ” का आयोजन हुआ है जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने भी हिस्सा लिया है। सीएम नायब सैनी ने अपने आवास संत कबीर कुटीर पहुंचे लोगों को भी गीता जयंती का बधाई दी है।

Gita Jayanti 2024 के अवसर पर CM Yogi Adityanath का खास संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज गीता जयंती के अवसर पर खास संदेश जारी किया है। सीएम योगी ने लिखा है कि “गीता जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धर्म पथ पर चलने हेतु सतत प्रेरित करने वाली ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ संपूर्ण सृष्टि के लिए भगवान श्रीकृष्ण का अनुपम उपहार है।” बता दें कि गीता जयंती के अवसर पर यूपी में कानपुर से लेकर झांसी, बरेली, पीलीभीत, मथुरा-वृंदावन, गोरखपुर, वाराणसी व प्रयागराज समेत विभिन्न हिस्सों में अध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

गीता जयंती पर CM Pushkar Singh Dhami की प्रतिक्रिया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गीता जयंती (Gita Jayanti 2024) के खास अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। सीएम धामी (CM Pushkar Dhami) के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “समस्त प्रदेशवासियों को गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। श्रीमद्भागवत् गीता केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक महान मार्गदर्शक है, जो सत्य, धर्म, कर्म, और मोक्ष की राह दिखाती है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए ये दिव्य उपदेश हमें जीवन के हर मोड़ पर धैर्यपूर्वक आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।”

राजस्थान में ‘गीता जयंती’ की धूम

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में भी गीता जयंती (Gita Jayanti) की धूम है। इसके तहत अजमेर में स्थित एमडीएस यूनिवर्सिटी में आज गीता जयंती महोत्सव का आयोजन हुआ। जयपुर से लेकर जोधपुर व नागौर तक भी धर्माचार्यों द्वारा गीता जयंती पर ‘भगवत गीता’ का पाठ किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी गीता जयंती के अवसर पर लोगों के नाम बधाई संदेश जारी कर इस दिन को खास बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया है।

सीएम भजनलाल (CM Bhajanlal Sharma) के आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा गया कि “गीता जयंती के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलमय बधाई। ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ मानवता के लिए दिव्य ज्ञान का अमूल्य उपहार है। कर्मयोग, ज्ञानयोग एवं भक्तियोग का समन्वित संदेश प्रदान करने वाला यह ग्रंथ सनातन धर्म की आधारशिला है। देवकीनंदन श्री कृष्ण से प्रार्थना है कि समस्त प्रदेशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि, शांति एवं सद्भावना से परिपूर्ण हो तथा गीता के सार्वभौमिक संदेश से सबका जीवन आलोकित हो।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

मार्च 4, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 4, 2026

Mojtaba Khamenei

मार्च 4, 2026

Holi 2026

मार्च 4, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026