---Advertisement---

Maa Vaishno Devi के भक्तों के लिए खुशखबरी, यहां रुककर आप बचा सकते हैं होटल के पैसे

माता वैष्णों देवी दर्शन करने आने वाले भक्तों को अब रुकने की दिक्क्त नहीं होगी। राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को भव्य दुर्गा भवन का उद्घटान किया है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 18, 2023 1:55 अपराह्न | Updated: मार्च 18, 2023 3:06 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Maa Vaishno Devi: चैत्र नवरात्रि के शुरू होने से पहले जम्मू -कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वैष्णो देवी दर्शन करने आने वाले भक्तों को एक बड़ी सौगात दी है। अब जो भी श्रद्धालु यहां दर्शन करने के लिए आएंगे उन्हें रुकने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को माता वैष्णव देवी मंदिर के समीप बने ‘दुर्गा भवन’ का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन के बाद उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा है कि दुर्गा भवन के खुल जाने से भक्तों को रुकने के लिए कही दूर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं इस भवन को इस हिसाब से बनाया गया है कि 3000 भक्त आराम से यहां पर रुक सकते हैं।

क्या है दुर्गा भवन की खासियत

राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुछ समय पहले कहा था कि माता वैष्णव देवी के मंदिर का कायाकल्प भी जल्द ही किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने दुर्गा भवन के बनाने का भी जिक्र किया था। वहीं एक साल के भीतर ही इस भवन का निर्माण कर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। अब यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को रात में रुकने की दिक्क्त नहीं होगी।

इस भवन के बारे में बताया जा रहा है कि यहां पर 2500 से 3000 यात्री रात्रि विश्राम कर सकते हैं। यात्रियों के लिए रुकने की ये व्यवस्था पूरी तरह से मुफ्त रहेगी। वहीं मंदिर परिसर के समीप ज्यादा भीड़ न हो इसलिए अभी 2000 लोगों को यहां रुकने दिया जाएगा। इस भवन को बड़े ही बेहतरीन ढंग से बनाया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्गा भवन में चार लिफ्ट की वयवस्था की गई है। इसके अलावा महिलाओं के रुकने के लिए इस भवन में अलग से व्यवस्था है।

ये भी पढ़ें: Mehbooba Mufti in Temple: शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से महबूबा पर भड़के उलेमा, बोले-‘ जो

आपदा के वक्त यात्रियों को ढूढ़ना नहीं होगा मुश्किल

भक्तों को इस मंदिर में दर्शन करते समय किसी भी तरह की दिक्क्तों का सामना न करना पड़े इसके लिए पूरा ध्यान रखा गया है। श्रद्धालुओं को इससे पहले आरएफआईडी की सुविधा काफी समय से दी जा रही है। इसके द्वारा वैष्णों देवी के दर्शन करने आने वाले भक्त श्राइन बोर्ड की नजर में रहेंगे। वहीं किसी भी तरह की घटना के घटित होने से पहले भक्तों को पहले से जानकारी मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें: Delhi में 2024 तक नहीं दिखेगा कूड़े का पहाड़, जानिए CM Kejriwal का नया प्लान

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Rashifal 21 April 2026

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026