---Advertisement---

Guddu Muslim: गुड्डू मुस्लिम की जान का रखवाला है ये ताबीज! इसलिए अब तक बची हुई है जान

Guddu Muslim: उमेश पाल शूटआउट में जिस एक आरोपी की तलाश पुलिस को अभी तक है, उसी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हम बात कर रहे हैं गुड्डू मुस्लिम की।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 18, 2023 4:03 अपराह्न

Guddu Muslim
Follow Us
---Advertisement---

Guddu Muslim: उमेश पाल शूटआउट में अभी तक आरोपी बमबाज गुड्डू मुस्लिम की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। माफिया अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद पुलिस ने दावा किया था कि गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने की कोशिश और तेज कर दी गई है। बावजूद इसके पुलिस को अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। पकड़ना तो दूर की बात, लेकिन अब तक न तो उसके घर पर कोई कार्रवाई हुई है और न ही उसकी चिकन शॉप पर बुलडोजर चला है।

क्या है ताबीज का राज ?

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDP) द्वारा ध्वस्तीकरण नोटिस की अवधि भी एक महीने पहले ही खत्म हो चुकी है। ऐसे में अब PDP पर सवाल उठने लगे हैं। नोटिस के मुताबकि महीने भर पहले ही गुड्डू मुस्लिम के घर और चिकन शॉप पर बुलडोजर चल जाना चाहिए था, जो अभी तक नहीं हुआ। कुछ लोग इसे ताबीज का चमत्कार बता रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे ताबीज का चमत्कार ? ये क्या चीज है। तो आपको बता दें कि ताबीज, जिसे गुड लक चार्म या फाइलेक्ट्री के रूप में भी जाना जाता है, एक ऐसी वस्तु है जिसके बारे में माना जाता है कि यह अपने मालिक को सुरक्षा प्रदान करती है।

ये भी पढे़ं: DTC Bus: महिलाओं को देखकर ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, तो CM केजरीवाल ने लगा दी क्लास! ऐसे सिखाया सबक

घर और चिकन शॉप पर बंधा है ताबीज

अब लोग कहने लगे हैं की गुड्डू मुस्लिम की सुरक्षा ऐसा ही एक ताबीज कर रहा है। लोगों का कहना है कि गुड्डू मुस्लिम का घर और चिकन शॉप इसी ताबीज की वजह से बची हुई है। ताबीज ही तो गुड्डू मुस्लिम की जिंदगी और उसकी संपत्तियों की रक्षा कर रहा है। दरअसल, जब प्रयागराज विकास प्राधिकरण गुड्डू मुस्लिम के घर और चिकन शॉप पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा करने पहुंची तो दोनों ही जगहों पर ताबीज बांधा हुआ था।

इस वजह से नहीं हो रही कार्रवाई

दरअसल, PDP ने दोनों को अवैध निर्माण बताकर मार्च महीने में ही नोटिस चस्पा किया था और जवाब देने को कहा था। जवाब न आने पर PDP ने एक और नोटिस चस्पा किया गया था और इसमें कहा गया था कि 18 अप्रैल तक दोनों निर्माण यानी घर और चिकन शॉप को खुद ही गिराना होगा। नोटिस में साफ तौर पर लिखा हुआ था कि अगर 18 अप्रैल तक दोनों निर्माण खुद नहीं तोड़े गए तो विकास प्राधिकरण बुल्डोजरों के जरिए इन्हें ध्वस्त कर देगा और उसका शुल्क भी वसूलेगा। 19 अप्रैल को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होनी थी, जो बाद में नहीं हुई। इस पर PDP ने बताया था कि नगर निकाय चुनाव की वजह से कार्रवाई नहीं हो पाई। लेकिन, अब तो चुनाव भी खत्म हो चुके हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है।

ये भी पढ़ें: Tahawwur Rana: भारत लाया जाएगा 26/11 हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, NIA को ऐसे मिली सफलता

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026