---Advertisement---

Gyanesh Kumar की कुर्सी पर फिर मुसीबत! 20 साल पहले के सुसाइड मामले को लेकर हड़कंप, जानिए क्यों आया सियासी भूचाल

Gyanesh Kumar: 20 साल पुराने सुसाइड नोट की वजह से मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुसीबत के बादल घिर गए हैं। क्या वह खुद को बचा पाएंगे। आखिर क्या है पूरी खबर जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। निश्चित तौर पर यह लोगों के लिए शॉकिंग है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 4, 2026 11:52 पूर्वाह्न

Gyanesh Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा फिलहाल जारी है। उनके काम में गड़बड़ी और SIR को लेकर धांधली की खबरें जब से सामने आई है तब से उनके इस्तीफे की मांग हो रही है। इस सब के बीच केरल में 2006 में हुए एक घटना में ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ा दी है जहां केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। आइए जानते हैं आखिर कैसे चौतरफा फंसे ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर एक बार फिर मुसीबत के बादल घिर गए हैं।

सुसाइड नोट में क्यों हुआ था ज्ञानेश कुमार का जिक्र

दरअसल ज्ञानेश कुमार को लेकर शिकायत की बात करें तो कहा जा रहा है कि 2006 में वह पीडब्ल्यूडी के सचिव थे और उन पर सरकारी निर्माण के दौरान धांधली का आरोप लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि निर्माण कार्यों के ठेके देने में उन्होंने गड़बड़ी की थी। मलेशियाई नागरिक ली सी बीन की 2006 में हुई आत्महत्या से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। जहां कथित तौर पर सुसाइड में ज्ञानेश कुमार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।

किसने की मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ शिकायत

2006 का यह मामला सामने आने के बाद ज्ञानेश कुमार को पीडब्ल्यूडी के पद से हटा दिया गया था और जांच जल रही थी लेकिन यह केस अचानक बंद हो गई थी। एक बार फिर से शिकायतकर्ता मलयांकीझु वेणुगोपाल की मांग पर केरल सरकार ने 2006 की पुरानी विजिलेंस जांच के सभी रिकॉर्ड्स और फाइलें फिर से मंगा ली हैं।

कैसे चारों तरफ से घिर गए Gyanesh Kumar

दरअसल ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद इसलिए अभी चर्चा में आ गया है क्योंकि पहले से ही चुनाव आयोग के SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) और धांधली को लेकर विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। ऐसे में नई विजिलेंस जांच से पुराने रिकॉर्ड, ली सी बीन के सुसाइड नोट और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद वह चौतरफा घिर गए हैं और इसका अंजाम क्या निकलेगा इस पर नज़रें रहने वाली है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 4, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 4, 2026

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 4, 2026

Punjab News

अक्टूबर 3, 2026

Punjab News

अक्टूबर 3, 2026

Rashifal 4 October 2026

अक्टूबर 3, 2026