---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘हरियाणा में जंगलराज का नया नियम…’ हरियाणा में बढ़ते क्राइम पर आप नेता का सैनी सरकार पर जोरदार तंज, जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda: हरियाणा में बढ़ते अपराध को देखते हुए आप के राष्ट्रटीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार पर जोरदार तंज कसा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 1, 2026 5:21 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: हरियाणा में बढ़ते अपराध को देखते हुए आप के राष्ट्रटीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार पर जोरदार तंज कसा है। दरअसल उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “हरियाणा में जंगलराज का नया नियम, फिरौती दो या गोली खाओ”। दरअसल अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म  पर हाल ही में कुछ घटनाओं का जिक्र किया है।

उन्होंने कुछ न्यूज मीडिया का हवाला देते हुए कहा कि हरियाणा में जंगलराज है। आप नेता का आरोप है कि हरियाणा में अपराधियों के हौसले पस्त होने के बजाय बढ़ते ही जा रहे हैं. ताजा मामला सोनीपत के बहालगढ़ चौक का है, जहां ‘पहल न्यूट्रिशन’ शोरूम पर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी. इस वारदात की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर रणदीप मलिक ने फेसबुक पोस्ट के जरिए ली है।

Anurag Dhanda ने हरियाणा सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “हरियाणा में जंगलराज का नया नियम, फिरौती दो या गोली खाओ”। उन्होंने कुछ फोटो शेयर करते हुए कहा कि हरियाणा में जीना है तो फिरौती दो या फिर गोली खाओ, उन्होंने एक पोस्ट शेयर करा जिसपर लिखा था कि हांसी में बदमाशों का आतंक मिष्ठान भंडार के संचालक को पर्ची फेंककर मांगी 50 लाख की रंगदारी, पुलिस पर लगे आरोप। हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को धमकी, आधी रात, को कॉल कर धमकाया।

पहल न्यूट्रिशन शोरूम पर फायरिंग

जानकारी के मुताबिक सोनीपत के बहालगढ़ चौक का है, जहां ‘पहल न्यूट्रिशन’ शोरूम पर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी. इस वारदात की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर रणदीप मलिक ने फेसबुक पोस्ट के जरिए ली है.रदात का पूरा मंजर शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश शोरूम पहुंचते हैं. इनमें से बदमाश बड़े आराम से अंदर जाकर काउंटर पर बैठे मैनेजर को एक पर्ची थमाते हैं और अचानक हथियार निकालकर हमला करने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि आप नेता ने हरियाणा में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं का जिक्र किया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

UP News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

Nashik News

अप्रैल 16, 2026