Gurugram News: दिल्ली से सटे गुरूग्राम में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर यह समाज किस और जा रहा है। दरअसल त्रिपुरा से एक लड़की पढ़ने के लिए आती है। कुछ दिनों बाद उसकी दोस्ती ऑनलाइन शिवम नाम के एक लड़के से होती है, दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहते है। लेकिन अचानक शिवम को महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है। आरोप है कि शिवम ने उसे दिल्ली के एक पेइंग गेस्ट हाउस में बंद कर दिया, स्टील की बोतलों से उसकी पिटाई की, उसके गुप्तांगों पर सैनिटाइजर डाला और उसे जलाने की कोशिश की। वहीं अब पीड़िता की मां ने अपनी बेटी के साथ हुई आपबीती सुनाई है, जिसे सुन लोगों को कलेजा फट जाएगा। चलिए आपको बताते है इस केस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट।
पीड़िता की मां ने सुनाई आपबीती – Gurugram News
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पीड़िता की मां ने कहा कि “16 फरवरी को रात 10 बजे मेरी बेटी ने मुझे फोन किया और कहा, मेरे पास समय नहीं है, मुझे मार डाला जाएगा। शिवम नाम का एक आदमी पिछले तीन दिनों से मुझ पर हमला कर रहा है। उसने मुझे पीटा और जलाया भी, वह आज मुझे मार डालेगा।
#WATCH | Delhi: On the Tripura girl assaulted in Gurugram, mother of the victim, says, “On 16th February at 10 PM, my daughter called me and said- “I don’t have time, I will be killed… A man named Shivam has been assaulting me for the last 3 days. He hit me and also burnt me,… https://t.co/3jLxPqkhXZ pic.twitter.com/cytvR0wHDR
— ANI (@ANI) February 22, 2026
उसने मुझे बताया कि शिवम ने उसे तीन दिनों तक एक कमरे में बंद रखा और उस पर पेशाब किया। उसने पिछले तीन दिनों से हर दिन तीन बार उसके गुप्तांगों को जलाया। उसने चाकू से उसके शरीर पर कई जगह वार किए। मेरी बेटी बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने गुरुग्राम आई थी। ऑनलाइन ऐप के जरिए उसकी दोस्ती शिवम (आरोपी) से हुई। शिवम ने मेरी बेटी का बलात्कार भी किया। शादी का झांसा देकर शिवम ने उसके साथ ये सब किया। मेरी बेटी की हालत बहुत खराब है”।
गुरूग्राम पुलिस ने इस केस में दी अहम जानकारी
गुरुग्राम में त्रिपुरा की लड़की पर हुए हमले के मामले में गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार ने कहा, “इस मामले में पीड़िता के परिवार ने गुरुग्राम पुलिस को सूचना दी कि लड़की को उसकी एक सहेली पीट रही थी। पुलिस ने लड़की को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।
#WATCH | Haryana: On the Tripura girl assaulted in Gurugram, Sandeep Kumar, PRO Gurugram Police, says, “In this case, the victim’s family informed the Gurugram police that the girl was being beaten by one of her friends. The girl was rescued by the police and hospitalised. She is… pic.twitter.com/y513x6zEth
— ANI (@ANI) February 22, 2026
तुरंत कार्रवाई करते हुए, दिल्ली के नरेला निवासी 19 वर्षीय शिवम नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने बलात्कार और अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का इलाज जारी है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में ले लिया गया। पुलिस रिमांड के बाद उसे अदालत में पेश किया गया और अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया। वह फिलहाल जेल में है।
पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि दोनों एक-दूसरे को सितंबर 2025 से जानते थे। वे एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे, और मामले की मौजूदा धाराओं के लिए डॉक्टरों की राय आवश्यक है… डॉक्टरों की राय से जो भी अन्य धाराएं सामने आएंगी, पुलिस उन्हें भी इस मामले में लागू करेगी। मुकदमा जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा, और पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले”।






