---Advertisement---

Haryana Assembly Election 2024: BJP के बाद अब Congress की सख्ती! बगावती नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता; कई निष्कासित

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम में अपनी संभावनाओं को बेहतर करने के लिए BJP के अलावा Congress व अन्य कुछ दल पूरी तरह से बेताब हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 30, 2024 12:40 अपराह्न

Haryana Assembly Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम में अपनी संभावनाओं को बेहतर करने के लिए BJP के अलावा Congress व अन्य कुछ दल पूरी तरह से बेताब हैं। इसी क्रम में चुनावी प्रचार-प्रसार का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा (Haryana Assembly Election 2024) की सत्तारुढ़ दल BJP ने बीते दिनों ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 8 नेताओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था।

कांग्रेस ने भी इसी तर्ज पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल बागी 10 नेताओं को दल से निष्कासित कर दिया है। इसमें चित्रा सरवारा, सतविंदर राणा, अजित गुलिया समेत कुछ नेताओं के नाम शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से जारी सूची में स्पष्ट किया गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल इन नेताओं को 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।

Haryana Assembly Election 2024 में Congress की बड़ी कार्रवाई

हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में बीते एक दशक से विपक्ष की अह भूमिका निभा रही Congress ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 10 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा गया है। इन नेताओं को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है। इसमें मनोज कोसलिया, ललित नगर, सतवीर भाना, चित्रा सरवारा, सतविंदर राणा, अजित गुलिया समेत कुछ अन्य नेताओं का नाम शामिल है।

इससे पहले भी बागियों पर हुई थी कार्रवाई

Congress पार्टी ने विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) को देखते हुए इससे पहले भी बागी नेताओं पर कार्रवाई की थी। इसके तहत बीते दिनों नरेश धांडे, राजीव मामूराम गोंदर, दयाल सिंह सिरोही, प्रदीप गिल, सज्जन सिंह ढुल, अजीत फोगाट, सुनीता बट्टन, विजय जैन, दिलबाग सांडिल समेत कुछ नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया था।

BJP ने भी बागियों पर की कार्रवाई

हरियाणा की सत्ता में दशक भर से बैठी BJP ने भी राज्य विधानसभा चुनाव को देखते हुए बागियों को सबक सिखाने का काम किया। बीजेपी की ओर से बीते दिन पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, संदीप गर्ग, जिलेराम शर्मा, देवेंद्र कादियान, राधा अहलावत समेत अन्य नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026