---Advertisement---

Haryana Assembly Election 2024: Rewari से Rohtak तक CM Mann का धाकड़ अंदाज; AAP उम्मीदवारों के लिए समर्थन की अपील

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य का सियासी पारा तेजी से चढ़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस से गठबंधन न बन पाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्य ज्यादातर विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 21, 2024 5:49 अपराह्न

Haryana Assembly Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य का सियासी पारा तेजी से चढ़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस से गठबंधन न बन पाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्य ज्यादातर विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। AAP प्रत्याशियों के लिए पार्टी के तमाम शीर्ष नेता जमकर प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) भी इसी क्रम में आज हरियाणा पहुंचे जहां उन्होंने रेवाड़ी (Rewari) से रोहतक (Rohtak) तक लोगों से आप उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की। सीएम मान के रोड शो व रैली के दौरान उनका खास अंदाज देखने को मिला।चिलचिलाती धूप में भी उन्हें देखने हजारों की संख्या में लोग उमड़े थे। (Haryana Assembly Election 2024)

Rewari में CM Mann का धाकड़ अंदाज

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के परिणाम में आप की संभावनाओं को बेहतर करने के लिए रैली की। उन्होंने चिलचिलाती धूप में रेवाड़ी से आप प्रत्याशी के लिए रो शो किया। इस रोड शो में हजारों की संख्या में लोग नजर आए जिनके चेहरे पर एक अलग भाव देखा जा सकता है।

सीएम मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “गर्मी के बावजूद भारी संख्या में पहुंचे लोगों के इस सैलाब ने दिल खुश कर दिया। इस जनसैलाब ने यह साबित कर दिया है कि वे अपने परिवार के साथ वोट करके हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे। आप सभी के प्यार और सम्मान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”

Rohtak में CM Mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज रेवाड़ी के बाद रोहतक (Rohtak) पहुंचे। उन्होंने रोहतक महम विधानसभा से AAP प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो कर अहम बात कही। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की गारंटी से हरियाणा का हाल बदलेगा। उन्होंने ये भी कहा कि हरियाणा के लोगों ने हर पार्टी को मौका दिया है। किसी भी पार्टी का उम्मीदवार आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। हर बार परिणाम शून्य रहा है। इस बार आप वह पार्टी हैं जो चेहरा बदल देगी पंजाब और दिल्ली, बस एक मौका दीजिए और देखिए। रोहतक में रोड करने पहुंचे सीएम मान को सुनने हजारों की संख्या में आप कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का जमावड़ा देखने को मिला।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026