---Advertisement---

Haryana News: सर्दी में Khattar सरकार का अहम फैसला, ऊर्जा विभाग ने बदला बिजली देने का Schedule; जानें डिटेल

Haryana News: हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार लगातार अपने फैसलो को लेकर चर्चाओं में रहती है। खट्टर सरकार ये भी दावा करती है कि उनकी योजनाएं किसानों के साथ राज्य के प्रत्येक नागरिकों के हित को ध्यान में रखकर लाई जाती हैं। इसी कड़ी में Khattar सरकार ने बढ़ती ठंड में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 11, 2024 4:16 अपराह्न

Haryana News
Follow Us
---Advertisement---

Haryana News: हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार लगातार अपने फैसलो को लेकर चर्चाओं में रहती है। खट्टर सरकार ये भी दावा करती है कि उनकी योजनाएं किसानों के साथ राज्य के प्रत्येक नागरिकों के हित को ध्यान में रखकर लाई जाती हैं। इसी कड़ी में Khattar सरकार ने बढ़ती ठंड में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा (Haryana) के सीएम मनोहर लाल खट्टर के निर्देशानुसार ऊर्जा विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बिजली देने की टइमिंग (Schedule) में बदलाव किया है। इसके तहत अब करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद और जींद जैसे इलाको में ट्यूबवेल के लिए सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली दी जाएगी। वहीं अन्य सर्किलों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति की जाएगी। ऊर्जा विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि किसानों को सर्दी में फसलों की सिंचाई करने में दिक्कत न हो इसको देखते हुए सरकार ने अहम फैसला लिया है।

Khattar सरकार का फैसला

Haryana की मोनहर लाल खट्टर सरकार ने राज्य के किसानों की हित को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया है। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि “राज्य में बढ़ते ठंड के बीच किसानों को सिंचाई में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें सिंचाई के लिए रात में भी खेतों में जाकर ट्यूबवेल चलाना पड़ता है। ऐसे Khattar सरकार सभी किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति के तय समयों में बदलाव करती है।”

Khattar सरकार की ओर से किए गए अहम बदलाव के तहत अब फतेहाबाद, भिवानी, सोनीपत, जींद, करनाल, कैथल और सिरसा जैसे इलाकों में सुबह 5 से दोपहर 1 बजे तक बिजली दी जाएगी। वहीं राज्य के अन्य सर्किलों में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली की आपूर्ति की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस बदले Schedule के साथ सभी किसान दिन के समय में ही अपने खेतों की सिंचाई कर पाएंगे और ठंड से बच सकेंगे।

कब तक जारी रहेगा नया Schedule?

हरियाणा सरकार द्वारा बिजली आपूर्ति के शेड्यूल (Schedule) में किया गया ये बदलाव 31 जनवरी तक जारी रहेगा। सरकार का दावा है कि बिजली आपूर्ति के समय में किए बदलाव के तहत अब किसान दिन में ही ट्यूबवेल चलाकर अपने फसलों की सिंचाई कर सकेंगे। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि सरकार आने वाले समय में एक बार फिर इस विषय पर समीक्षा बैठक करेगी और अगर जरुरत रही तो इस नए शेड्यूल को आगे भी बढ़ाया जा सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 13 May 2026

मई 12, 2026

कल का मौसम 12 May 2026

मई 11, 2026

Rain Alert 12 May 2026

मई 11, 2026

कल का मौसम 10 May 2026

मई 9, 2026

Rain Alert 8 May 2026

मई 7, 2026