---Advertisement---

यूपी-बिहार में Heat Wave के चलते 100 लोगों की मौत! स्वास्थ्य विभाग ने किया इनकार, कहा- ‘अभी नहीं कर सकते पुष्टि’

Heat Wave: यूपी-बिहार में हीटवेव के चलते अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने इससे इनकार किया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 19, 2023 12:34 अपराह्न

Heatwave in UP Bihar
Follow Us
---Advertisement---

Heat Wave: देश के कई राज्यों में इन दिनों गर्मी का कहर जारी है। बात अगर यूपी-बिहार की करें तो यहां पर भी भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। खासकर, हीट वेव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी है। आलम यह है कि हीट वेव के चलते अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेब के चलते हुई मौतों से इंकार किया है। विभाग का कहना है कि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

‘अभी नहीं कर सकते पुष्टि’

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि यूपी में कई जगह हीट वेव के चलते लोगों की मौत की खबरें चल रही हैं। जबकि, ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया कि अधिकांश मरीजों की शिकायत है कि उन्हें सीने में दर्द के साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कई मरीजों को बुखार भी है। ऐसे में उनके यूरिन और ब्लड सैंपल लिए गए है। टेस्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भार्ती कई मरीजों में गंभीर बीमारियां भी है। इसके अलावा कई मरीज डर और दहशत के चलते अस्पताल जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Birthday: खुद का घर नहीं, न कोई वाहन, बैंक खातों में सिर्फ 18 लाख, आखिर साल का कितना कमाते हैं राहुल गांधी

टेस्ट रिपोर्ट्स बताएगी मौत का कारण

डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि अधिकतर मरीज 2 ब्लाकों से आ रहे हैं। ऐसे में विभाग की एक टीम वहां जाएगी और निरीक्षण करेगी। लेकिन, हीट वेव के चलते हुई मौतों की पुष्टि विभाग नहीं करता है। उन्होंने बताया कई जिलों में हीटवेव चल रही है। हमें हीटवेव के चलते मौतों की कोई शिकायत नहीं मिली है। ये मौतें कैसे ही रही हैं, इसकी वजह क्या है ? इसकी जांच की जा रही है। उसके बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

यूपी-बिहार में Heat Wave का कहर

बता दें कि बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के अत्यधिकतक क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसका खासा असर उत्तर प्रदेश और बिहार पर देखने को मिल रहा है। यहां पर हीटवेव के चलते अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यूपी में 54 लोगों, जबकि बिहार में हीटवेव के चलते अब तक 44 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इनमें से अधिकतर लोगों को पहले ही से बीमारियां थी। ऐसे में गर्मी के चलते इनकी हालत बिगड़ी है।

ये भी पढे़ं: Uniform Civil Code पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीखी प्रतिक्रिया, UCC को बताया ‘अनावश्यक, अव्यहारिक और खतरनाक ‘

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026