---Advertisement---

BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में CM Dhami ने साधा भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना, कश्मीर को लेकर कही यह बात

CM Dhami: देहरादून में चल रहे दो दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक सोमवार को समाप्त हो गई। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित यह बैठक ऋषिकेश के रायवाला में आयोजित की जा रही थी। ऐसे में बैठक के दूसरे दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। इस बैठक में प्रदेश सरकार के ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 30, 2023 5:19 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Dhami: देहरादून में चल रहे दो दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक सोमवार को समाप्त हो गई। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित यह बैठक ऋषिकेश के रायवाला में आयोजित की जा रही थी। ऐसे में बैठक के दूसरे दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। इस बैठक में प्रदेश सरकार के कामकाज तथा मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा की गई। आपको बता दें कि यह बैठक कई मायने में बहुत खास है क्योंकि 2024 का चुनाव नजदीक है और सीएम धामी किए हुए कामों को जनता के बीच लाना चाहते हैं।

कार्यकर्ताओं को सही तरीके से काम करने की दी सलाह

प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने संगठन के लोगों से बात की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने इस बैठक में कहा कि “राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दिए गए निर्देशों के बाद पार्टी संगठन को कैसे काम करना है और कार्यकर्ताओं को कैसे जनता तक सीधे संवाद करना है उसके बारे में हम सभी को अच्छे से जान लेना चाहिए। जनता ही हमारे सरकार को बनाती है और जनता ही गिरा सकती है इसलिए हमें अपने कामों को अच्छे से और तय समय में जनता के बीच पहुंचाना चाहिए।”

ये भी पढे़ं: PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी ने कह दी बड़ी बात, जानें क्या है चुनावी प्लान?

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री धामी ने इस बैठक के बाद राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ” जम्मू कश्मीर में आज जो माहौल है वो केंद्र सरकार की मोदी सरकार की वजह से ही है। आज वहां पर सुरक्षा भी है और अमन चैन भी है। वहां से धारा 370 को हटाकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का नारा केंद्र की मोदी सरकार ने ही दिया है। आज मोदी सरकार के द्वारा किए हुए काम का परिणाम है कि जनता उन्हें फिर से एक बार पीएम बनते हुए देखना चाहती है।

ये भी पढ़ेंः एशिया के सबसे अमीर Gautam Adani पर Hindenburg Research ने फोड़ा धोखाधड़ी का बम, जानें क्या है पूरा मामला

 देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026