---Advertisement---

India Economy: भारत 2024 में वैश्विक अर्थव्यवस्था को करेगा लीड, IMF ने जारी किए GDP अनुमान

India Economy: आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि को 30 आधार अंक (बीपीएस) बढ़ाकर 6.8% कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 18, 2024 10:47 पूर्वाह्न

India Economy
Follow Us
---Advertisement---

India Economy: भारत को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि को 30 आधार अंक (बीपीएस) बढ़ाकर 6.8% कर दिया है। इससे पहले आईएफ ने 6.5% की भविष्यवाणी की थी। गौरतलब है कि भारत आर्थिक स्थिति के मामले में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। वही आईएमएफ द्वारा ताजा आकड़ों के अनुसार भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखे हुए है। भारत बड़े देश जैसे चीन, जापान को पीछते छोड़ते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है।

भारत ने चीन को किया पीछे

आईएमएफ ने चीन सहित उभरते और विकासशील एशिया के लिए विकास पूर्वानुमानों में मामूली गिरावट के मामले में भी जानकारी साझी की है। चीन की वृद्धि 2023 में 5.2% से धीमी होकर 2024 में 4.6% और 2025 में 4.1% होने का अनुमान है। गौरतलब है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 की तिमाही अक्टूबर से दिसंबर 2023 में 8.6 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी थी।

मूडी ने भी आर्थिक वृद्धि का जताया है अनुमान

बता दें कि रेटिंग एजेंसी मूडीज के अनुसार अगले दो वित्तीय वर्ष में भारत की आर्थिक स्थिति 6 प्रतिशत से ऊपर बने रहने की संभावना है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि अन्य जी-20 साथियों की तुलना में अधिक होगी। गौरतलब है कि इससे पहले आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने 2024-25 के लिए जीडीपी ग्रोथ 7 प्रतिशत तक बने रहने का अनुमान जताया है। बता दें भारत अभी दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

फिच ने जीडीपी में बढ़ोतरी का अनुमान जताया है

पिछले महीने मार्च 2024 में वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच के अनुसार 2024 में भारत की जीडीपी 7.8 फीसदी और अगले साल 2025 में 7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान जताया है। वहीं फिच ने पड़ोसी देश चीन का वृद्धि अनुमान घटाकर 4.5 प्रतिशत कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026