---Advertisement---

ISRO Space Station: अंतरिक्ष में भारत की और बढ़ेगी धमक! अब अपना स्पेस स्टेशन बनाने पर निगाहें, इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया क्या है पूरा प्लान

ISRO Space Station: अंतरिक्ष एजेंसी अपने गगनयान मिशन पर भी काम कर रही है, जिसका उद्देश्य मानव के रहने योग्य अंतरिक्ष कैप्सूल विकसित करना है। तीन सदस्यीय दल को योजनाबद्ध तरीके से तीन दिनों के लिए अंतरिक्ष में ले जाएगा।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 7, 2023 5:41 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

ISRO Space Station: भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 से चंद्रमा पर छाप छोड़ने वाला भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) इन दिनों अपना पहला अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। मंगल और शुक्र के अपने मिशनों पर, भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी पहले से ही कड़ी मेहनत कर रही हैं। इसी बीच ISRO की इस प्रमुख अंतरिक्ष स्टेशन योजना को ISRO प्रमुख एस.सोमनाथ ने सार्वजनिक किया है।

कई पहलुओं पर विचार कर रहा ISRO

ISRO अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी अंतरिक्ष स्टेशनों के प्रक्षेपण और लंबी अवधि की मानव अंतरिक्ष उड़ान जैसे मिशनों के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा, “मून मिशन की सफलता के बाद हम सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। हम जांच कर रहे हैं कि अंतरिक्ष स्टेशन भारतीय अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को कैसे मदद कर सकता है। इस सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।”

इन मिशनों पर काम कर रहा ISRO

बता दें कि 23 अगस्त, 2023 को ISRO ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद, लैग्रेंजियन प्वाइंट 1 (एल1) के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित करने के लिए अपना पहला सौर मिशन, आदित्य एल-1 लॉन्च किया था। यह पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य की ओर है।

वहीं, दूसरी ओर ISRO गगनयान मिशन पर भी काम कर रहा है, जिसका उद्देश्य मानव-रहने योग्य अंतरिक्ष कैप्सूल विकसित करना है। इस मिशन के जरिए तीन व्यक्तियों का एक दल तीन दिनों की अपेक्षित अवधि के लिए अंतरिक्ष में यात्रा करेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

Leave a Comment