---Advertisement---

India Maldives Row:बायकॉट मालदीव ने पकड़ी तूल, FWICE ने फिल्म मेकर्स से की ये अपील

India-Maldives Row:मालदीव-लक्ष्यदीप विवाद बढ़ता जा रहा है। FWICE ने फिल्म मेकर्स से मालदीव में शूटिंग के बहिष्कार की अपील की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 11, 2024 11:29 पूर्वाह्न

FWICE
Follow Us
---Advertisement---

India-Maldives Row:मालदीव-लक्ष्यदीप विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बॉलीवुड सितारों की तरफ से मालदीव को मुंह तोड़ जवाब दिए जाने के बाद अब Federation Of Western India Cine Employees ने भारतीय फिल्म निर्माताओं से अपील की है।

Federation Of Western India Cine Employees ने बयान किया जारा

Federation Of Western India Cine Employees की अपील में कहा गया है कि, फिल्म मेकर भारत की खूबसूरत जगहों को शूटिंग के लिए चुनें। फेडरेशन ने एक प्रेस रिलीज को शेयर किया गया है। जिसमें मालदीव के तीनों विवादित मंत्रियों की ओलाचना की गई है। आपको बता दें, FWICE मुंबई में फिल्म उद्योग कार्यकर्ता संघ है। जो कि, मनोरंजन जगत के लिए काम करता है। मालदीव के बहिष्कार करने वाले भारतीयों की लिस्ट में अब FWICE का नाम भी जुड़ गया है।

बयान में क्या कहा?

FWICE ने अपने बयान में कहा,“मालदीव के तीन मंत्रियों द्वारा जारी किए गए अपमानजनक बयान पर भारत और मालदीव के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए, एफडब्ल्यूआईसीई जो मीडिया और मनोरंजन उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों, तकनीशियनों और कलाकारों का सबसे पुराना और सबसे बड़ा संघीय निकाय है। विश्व स्तर पर सम्मानित प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी पर मालदीव के मंत्रियों की सबसे गैरजिम्मेदाराना और हास्यास्पद टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता है।”संघ की तरफ से भारतीय पर्टन स्थलो के भी प्रसार करने की भी अपील की गई है।आपको बता दें, मालदीव अपने खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां हर साल भारत से 2 लाख से ज्यादा लोग यहां घूमने पहुंचते हैं। ऐसे में भारत के बहिष्कार से देश को काफी बड़ा झटका लग सकता है।

मालदीव-लक्ष्यदीप विवाद क्या है?

आपको बता दें, कुछ समय पहले पीएम मोदी ने लक्ष्यदीप का दौरा किया था। जिसके बाद उन्होंने यहां की खूबसूरत फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया और लक्ष्यदीप की काफी तारीफ की। जिसके बाद लक्ष्यदीप और मालदीव को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। ये बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि, मालदीव के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी पर विवादित बयान दे दिया। भारत की तरफ से विरोध होने के बाद मालदीव सरकार ने अपने तीनों मंत्रियों को हटा दिया। लेकिन उसके बाद भी ये विवाद थमान का नाम नहीं ले रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026