---Advertisement---

Shri Thanedar US: अमेरिकी सांसद में बनेगा Hindu Caucus! जानें कौन है ये ‘थानेदार’ जिसने उठाई ये मांग

Shri Thanedar US: अमेरिकी संसद में हिंदू कॉकस बनाने की मांग उठी है। इसमें एक जैसा सोचने वाले नेताओं को साथ लाया जाएगा। ये मांग भारतीय मूल के सांसद ने उठाई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 16, 2023 5:31 अपराह्न

Shri Thanedar US
Follow Us
---Advertisement---

Shri Thanedar US: ईसाई बहुल देश अमेरिका में तेजी से भारतीयों का वर्चस्‍व बढ़ रहा है। इसका अंदाजा वहां की जनसंख्या से भी लगाया जा सकता है। US की जनसंख्या में 30 लाख से ज्‍यादा लोग भारतीय हैं।ये कहां के पढ़े-लिखे तबकों में से एक है। इसी को देखते हुए अब अमेरिकी संसद में हिंदू कॉकस (Hindu Caucus) बनाने की मांग उठी है। इसमें एक जैसा सोचने वाले नेताओं को साथ लाया जाएगा, ताकि वे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते उसे संसद में उठा सकें।

ये भी पढ़ें: Azam Khan पर लगा 145 करोड़ के घोटाले का आरोप, BJP विधायक ने CM योगी से की शिकायत, जानें क्या है मामला ?

भारतीय मूल के सांसद ने उठाई मांग

अब आप सोच रहे होंगे की ये मांग उठाई किसने हैं। तो आपको बता दें कि भारतीय मूल के सांसद श्री थानेदार (Shri thanedar) ने अमेरिकी संसद में ये मांग उठाई है। उनका अमेरिकी राजनीति में खासा प्रभाव है, वह पहले ही अमेरिकी संसद में मौजूद समोसा कॉकस के सदस्य हैं। समोसा कॉकस भारतीय मूल के सांसदों का समूह है, जो भारत से जुड़े मुद्दे अमेरिकी संसद में उठाता है। अब वहां हिंदू कॉकस बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई, जिसका उद्देश्य होगा- अमेरिका में हिंदुओं के खिलाफ कोई नफरत और भेदभाव ना हो।

क्‍या होता है कॉकस?

अमेरिकी संसद में कॉकस नेताओं के उन समूहों को कहा जाता है, जिनका एक समान विधायी उद्देश्य होता है। इन कॉकस का एडमिनिस्‍ट्रेशन चैंबर के नियमों के मुताबिक होता है। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद चाहते हैं कि वहां संसद में हिंदू कॉकस बने। अमेरिकी सांसद श्री थानेदार, जो कि 13वें डिस्ट्रिक्ट ऑफ मिशिगन का प्रतिनिधत्व करते हैं। हिंदू अमेरिकन सम्मेलन में बोलते हुए थानेदार ने कहा कि यह अहम है कि हर इंसान को अपना धर्म चुनने का अधिकार होना चाहिए। लोग बिना किसी डर और भेदभाव के अपने भगवान की प्रार्थना कर सकें, यह किसी व्‍यक्ति का मौलिक अधिकार है।

ये भी पढ़ें: Ration Card के खोने पर न लें टेंशन, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026