---Advertisement---

Indian Railways ने कसी कमर! क्रिसमस-न्यू ईयर पर सैकड़ों स्पेशल ट्रेन चलाने के निर्देश; क्या आपके रूट्स पर भी दौड़ेगी रेलगाड़ी? चेक करें

Indian Railways ने क्रिसमस और न्यू ईयर पर यात्रियों की संख्या का अंदाजा लगाते हुए कुल 9 जोन में 138 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ये अतिरिक्त ट्रेने व्यस्त रूट्स पर दौड़ेंगी और यात्रियों के सफर को आसान बनाएंगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 19, 2025 2:39 अपराह्न

Indian Railways
Follow Us
---Advertisement---

Indian Railways: नए साल का जश्न मनाने के लिए अभी से प्लानिंग शुरू हो गई है। कोई गोवा जाना चाहता है, किसी को कोलकाता में नए साल की शाम बितानी है। कई ऐसे भी लोग हैं जो दिल्ली, गुड़गांव, बेंगलुरु, मुंबई जैसे मेट्रोपॉलिटन महानगरों में नए साल और क्रिसमस का जश्न मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। तमाम लोगों के मंतव्य को समझते हुए भारतीय रेलवे ने भी कमान संभाल ली है।

रेलवे की ओर से 138 स्पेशल ट्रेन चलाने के निर्देश जारी हुए हैं जो क्रिसमस और न्यू ईटर 2026 पर लोगों का सफर आसान बनाएंगे। ये ट्रेन देश के व्यस्त रूट पर दौड़ेंगे जिसमें दिल्ली, मुंबई, गोवा, कोलकाता, लखनऊ, हैदराबाद जैसे रूट शामिल हैं। ऐसे में आइए हम आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं, ताकि आपको अपने रूट पर चलने वाली स्पशेल ट्रेन की जानकारी हासिल करने में मदद मिल सके।

क्रिसमस-न्यू ईयर पर सैकड़ों स्पेशल ट्रेन चलाने के निर्देश जारी!

भारतीय रेलवे ने क्रिसमस और न्यू ईयर पर भीड़भाड़ की स्थिति का अंदाजा लगाते हुए पहले ही 138 स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। देश के व्यस्त 9 जोन में कुल 138 ट्रेने 650 ट्रिप्स दौड़ेंगी। इसमें पश्चिम रेलवे सबसे आगे है जहां 26 स्पेशल ट्रेनें, 226 स्वीकृत ट्रिप्स दौड़ेंगी। वहीं सेंट्रल रेलवे की 18 ट्रेनें अपने अधिकृत जोन में पटरियों पर दौड़कर यात्रा को सुगम बनाएंगी।

दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व मध्य, उत्तर, उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे भी स्पेशल ट्रेन चलाकर क्रिसमस और न्यू ईयर पर यात्रियों के सफर को आसान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इंडियन रेलवे की कोशिश है कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर यात्रियों को भीड़, वेटिंग और असुविधा का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में स्पेशल ट्रेन दौड़ाई जा रही हैं।

देश के इन व्यस्त रूट पर दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेने!

इंडियन रेलवे ने जिन 138 स्पेशल ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दी है उनमें से ज्यादातर ट्रेने व्यस्त रूट पर दौड़ेंगी। इसमें मुंबई–नागपुर, पुणे–सांगानेर, मुंबई-गोवा, दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, मंगलुरु जैसे व्यस्त रूट्स शामिल हैं। रेलवे के लिहाज से ये देश के व्यस्त रूट में शामिल हैं जहां यात्रियों की संख्या सर्वाधिक होती है। यात्री क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए भी माया नगरी मुंबई, दिल्ली, गोवा, बेंगलुरु और दक्षिण भारत के अन्य शहरों का रुख करते हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए इन व्यस्त रूट्स पर स्पेशल ट्रेन चलाने के निर्देश जारी हुए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

India US Trade Deal

फ़रवरी 5, 2026

Bill Gates

फ़रवरी 5, 2026

Punjab News

फ़रवरी 4, 2026

Punjab News

फ़रवरी 4, 2026

Punjab News

फ़रवरी 4, 2026

Rashifal 5 February 2026

फ़रवरी 4, 2026