---Advertisement---

1800W के सिलिकॉन हीटिंग पैड, विंटराइजेशन तकनीक! कश्मीर में 0 डिग्री से नीचे के तापमान में दौड़ेगी Vande Bharat Train, दिखेगा भव्य नजारा

कश्मीर में मौसम की चुनौतियों को देखते हुए खास तरह की Vande Bharat Train डिजाइन की गई है। इससे तमाम आधुनिक तकनीक हैं जो शून्य डिग्री से भी कम तापमान में नई ट्रेन के संचालन को आसान बनाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 26, 2026 6:19 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: जम्मू-कश्मीर की खुबसूरत वादियों का लुत्फ उठाना सभी चाहते हैं। यही वजह है कि बर्फबारी शुरू होते ही यहां सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ता है। हालांकि, भीषण ठंड के दौर में कश्मीर जाने वाले पर्यटकों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। परिवहन संसाधन का अभाव उनमें से एक है।

यात्रियों की इस परेशानी को समाप्त करने के लिए खास तकनीक पर आधारित वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है। इस वंदे भारत ट्रेन में विंटराइजेशन तकनीक के उपयोग के साथ सेल्फ-रेगुलेटिंग हीटिंग केबल सेट किए गए हैं। ये वंदे भारत ट्रेन को शून्य डिग्री से भी कम तापमान में फर्राटा भरने को तैयार करते हैं। ऐसे ट्रेन में यात्रा के दौरान सैलानियों को कश्मीर का भव्य नजर दिखेगा।

कश्मीर में 0 डिग्री से नीचे के तापमान में दौड़ेगी Vande Bharat Train

जम्मू – श्रीनगर रेल खंड के लिए विशेष तरह की वंदे भारत ट्रेन डिजाइन की गई है। ये ट्रेन कश्मीर की वादियों में शून्य डिग्री से भी कम तापमान पर दौड़ने की क्षमता रखती है। नई ट्रेन में विंटराइजेशन तकनीक का इस्तेमाल हुआ है, जो इसे शून्य से भी नीचे के तापमान में रफ्तार भरने के काबिल बनाता है। वंदे भारत ट्रेन में ‘सेल्फ-रेगुलेटिंग हीटिंग केबल’ का उपयोग भी हुआ है।

इस तकनीक की मदद से ट्रेन के अंदर तापमान घटाया-बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा नई वंदे भारत ट्रेन में 1800W के सिलिकॉन हीटिंग पैड लगाए गए हैं जो पानी गर्म रखने का काम करेंगे। वॉटर ड्रेनिंग की सुविधा भी उपलब्ध है जो पानी को जमने से बचाती है। एम्बेडेड हीटिंग एलिमेंट भी वंदे भारत को पटरियों पर दौड़ाने में बेहद सहायत शामिल होने वाले हैं।

स्पेशल ट्रेन से दिखेगा कश्मीर की वादियों का नजारा

नई वंदे भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को कश्मीर की वादियों का भव्य नजारा दिखेगा। दरअसल, ये ट्रेन कश्मीर के उन इलाकों में भी दौड़ेगी जहां बर्फ की मोटी चादर पड़ती है। इससे दृश्य को खूबसूरत होता है, लेकिन सफर उतना ही कठिन होता है। इसी कठिन सफर को आसान बनाने के लिए वंदे भारत ट्रेन को खास तौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें यात्रा करते हुए सैलानी कश्मीर की खूबसूरत वादियों का आनंद ले सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026