Jharkhand News: झारखंड में मातृभाषा और विविधता का सम्मान हो सके इसके लिए सीएम हेमंत सोरेन की तरफ से निर्देश जारी कर भाषाएं संस्कृत और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही शिक्षा नीति तैयार करने का निर्देश दिया गया है ताकि विद्यार्थियों को मातृभाषा का सम्मान करना आ सके। इसके साथ ही ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व को मजबूत किया जा सके इसे लेकर पूरी जानकारी देते हुए आखिर सीएम हेमंत सोरेन में क्या कहा। आइए जानते हैं झारखंड न्यूज़ में।
मुख्यमंत्री को दिए गए स्कूली शिक्षा को लेकर निर्देश
आज रांची में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति प्रारूप के बिंदुओं को लेकर हुई बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। https://t.co/0DfgkpKDkM
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 4, 2026
सीएम हेमंत सोरेन ने इसे लेकर कहा कि “आज रांची में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति प्रारूप के बिंदुओं को लेकर हुई बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए।”
Jharkhand News में जानें सरकार का लक्ष्य
सीएम हेमंत सोरेन का लक्ष्य शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहने देना है बल्कि उनके भविष्य की चुनौतियों के लिए उन्हें आत्म निर्भर बनाने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। भाषाएं और सांस्कृतिक विविधता लागू होने से बच्चे घर और समुदाय में अपनी मातृभाषा का इस्तेमाल करेंगे और यह उन्हें अपने जड़ से मजबूत करने के लिए काफी है। न सिर्फ मातृभाषा बल्कि हिंदी और अंग्रेजी को भी मजबूत किया जा सकता है बल्कि हर भाषा में झारखंड के बच्चे अपना टैलेंट दिखा सकते हैं।
कौशल आधारित शिक्षा पर जोर क्यों जोर दे रहे सीएम सोरेन
कहा जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन ने इस मीटिंग में कौशल आधारित शिक्षा पर जोर दिया। विद्यार्थियों की रुचि प्रतिभा को ध्यान में रखने की बात कही गई है। इतना ही नहीं बच्चों को अंग्रेजी बोलने में कोई भी परेशानी ना हो उसके लिए 12वी कक्षा के बाद अंग्रेजी स्पोकन कोर्स का निर्देश दिया है ताकि किसी भी तरीके से उन्हें खुद को कम महसूस ना हो। यह खुद पर आत्मविश्वास महसूस करने के लिए काफी होगा जो कहीं ना कहीं सरकार की वजह से संभव हो रहा है।







