Jharkhand News: एक महिला की सुरक्षा के साथ क्या पुलिसकर्मी के द्वारा ही खिलवाड़ किया गया। बकरी चराने वाली एक महिला के साथ जो हुआ वह जानकर जाहिर तौर पर आप के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वहीं इस पर सीएम हेमंत सोरेन की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। जानिए क्या है पूरा मामला जिसने निश्चित तौर पर हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। इस पोस्ट के साथ पूरी जानकारी दी गई। आइए जानते हैं झारखंड न्यूज़ में कि आखिर क्यों इस पर बातें बनाई जा रही है। पीड़िता का नाम पूनिया देवी बताया जा रहा है। इसके साथ कथित तौर पर पुलिस वाले ही बर्बरता करते हुए दिखे।
Jharkhand News में जानें बकरी चराने वाली महिला के साथ क्या हुआ
.@LateharPolice तत्काल संज्ञान लें, जाँच करें एवं उचित कार्यवाही करते हुए सूचना दें।
यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 9, 2026
X प्लेटफार्म से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ पूरी जानकारी दी गई जहां बताया गया कि आदिवासी पूनिया देवी को 5 अक्टूबर को दोपहर में बकरी चराने के दौरान बरियातू एसएचओ सिविल ड्रेस में तीन अन्य पुलिसकर्मी के साथ उसे ले गए और रास्ते में बेरहमी से पीटा। कथित तौर पर महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे आपत्तिजनक तरीके से छूआ गया और थाना में टांगकर पीटा गया। कथित तौर पर महिला ने यह भी बताया कि उसे जाति सूचक गाली दिए गए और अगले रात में छोड़ा गया।
कैसे सीएम हेमंत सोरेन ने पीड़ित महिला का दिया साथ
इसके साथ ही झारखंड न्यूज़ में अपडेट के साथ बताया गया पूनिया को पुलिस ने डरा कर फर्जी गवाही पर साइन करवाया और वीडियो बनाया। वहीं परिवारजन का आरोप है कि छोड़ने के लिए 80000 की मांग की। वहीं इसे लेकर सीएम हेमंत सोरेन से दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने x प्लेटफॉर्म पर कहा, “तत्काल संज्ञान लें जांच करें एवं उचित कार्रवाई करते हुए सूचना दे, यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है।”
पुलिस ने सीएम सोरेन से कहीं ये बात
वहीं इसे लेकर लातेहार पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “आदरणीय महोदय उक्त मामले को संज्ञान में लिया गया है एवं मामले की जांच हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बालूमाथ एवं महिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक जांच दल का गठन किया गया है जांचोंपरांत दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।”
जाहिर पर झारखंड में किसी के साथ अन्याय ना हो इसका खास ख्याल सरकार की तरफ से रखा जा रहा है।







