---Advertisement---

Jharkhand News: रांची विश्वविद्यालय के भव्य दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल ने लिया हिस्सा, विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से किया सम्मानित

Jharkhand News: दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने विद्यार्थियों को 71 स्वर्ण पदक एवं उपाधियां प्रदान कीं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 9, 2026 6:28 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: रांची विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह आज मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में गरिमामय वातावरण एवं अनेक संकल्पों के साथ संपन्न हुआ। समारोह में महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने विभिन्न संकायों एवं विषयों के विद्यार्थियों को 71 स्वर्ण पदक एवं उपाधियां प्रदान कीं। इस अवसर पर कुल 6923 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। साथ ही उन्होंने छात्रों से कुछ महत्वपूर्ण बातें भी की।

रांची विश्वविद्यालय के भव्य दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हुए शामिल

रांची विश्वविद्यालय द्वारा दी जानकारी के अनुसार मारोह में कुलाधिपति एवं महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने विभिन्न संकायों एवं विषयों के विद्यार्थियों को 71 स्वर्ण पदक एवं उपाधियां प्रदान कीं। इस अवसर पर कुल 6923 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई।

समारोह में मुख्य अतिथि महामहिम कुलाधिपति श्री संतोष गंगवार, माननीय रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA) की कुलपति डॉ. शशिकला वंजारी तथा IIM कोलकाता के निदेशक प्रो. आलोक राय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। रांची विश्वविद्यालय के प्रथम पीएचडी धारक प्रो. नवल किशोर अंबष्ठ भी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने छात्रों को किया संबोधित

दी जानकारी के अनुसार राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि दीक्षांत समारोह शिक्षा के अंत का नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय से अर्जित ज्ञान को समाज और राष्ट्र के विकास में समर्पित करने की नई जिम्मेदारी का प्रारंभ है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपनी क्षमता का उपयोग सही उद्देश्यों के लिए करें, अवसर तलाशने वाले नहीं बल्कि अवसर पैदा करने वाले बनें तथा अपने शोध, आचरण और कार्यों के माध्यम से देश एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय में कार्य करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने विश्वविद्यालय की 66 वर्षों की गौरवपूर्ण एवं उपलब्धिपूर्ण यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रांची विश्वविद्यालय निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 9, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 9, 2026