---Advertisement---

NDA में शामिल हुई जीतन राम मांझी की पार्टी HAM, अमित शाह से मुलाकात के बाद किया ऐलान

HAM: जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने NDA का दामन थाम लिया है। आज मांझी ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद ये ऐलान किया।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 21, 2023 6:21 अपराह्न | Updated: जून 22, 2023 10:08 पूर्वाह्न

HAM Joined NDA
Follow Us
---Advertisement---

HAM: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज (21 जून, बुधवार) दिल्ली में केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जीतन राम मांझी और HAM प्रमुख संतोष सुमन (जीतन राम मांझी के बेटे) अमित शाह से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। बैठक के बाद जीतन राम मांझी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने की घोषणा की। इस बैठक के दौरान बिहार BJP के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय भी वहां मौजूद थे।

अमित शाह से मुलाकात के बाद किया ऐलान

दरअसल, HAM संरक्षक जीतन राम मांझी ने 16 जून को बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन से खुद को अगल कर लिया था। इसका ऐलान उन्होंने बकायद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया था। इसके बाद जीतन राम मांझी अन्य विकल्पों पर चर्चा करने की बात कहकर अपने बेट संतोष सुमन के साथ दिल्ली आ गए थे। वे बीते कुछ दिनों से दिल्ली में ही थे। लेकिन, गृह मंत्री के व्यस्त कार्यक्रम के चलते उन्हें समय नहीं मिल पा रहा था। बुधवार को अनुमति मिलने के बाद दोनों ने अमित शाह से मुलाकात की और फिर HAM के NDA के साथ जाने का ऐलान किया।

‘हम पर बनाया जा रहा था दबाव’

बता दें कि बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन से अगल होने के बाद HAM ने कई आरोप लगाए थे। दिल्ली रवाना होने से पहले 19 जून को HAM प्रमुख संतोष सुमन ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने आरोप लगाया था की उन पर पार्टी के विलय का दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन, उन्हें ये मंजूर नहीं था। उन्होंने कहा था कि इस दबाव के बाद पार्टी की कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें तय हुआ था कि पार्टी की स्थित बेहतर है, ऐसे में पार्टी को मर्ज नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Delhi Ordinance: CM केजरीवाल का बड़ा दावा, राज्यों के अधिकार छीन सकती है केंद्र सरकार, दिल्ली अध्यादेश को बताया एक्सपेरिमेंट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026