---Advertisement---

Karnataka: CM Siddaramaiah को गाली देने वाले व्यक्ति को समर्थकों ने पीटा, भाजपा ने लगाया कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप

Karnataka: कर्नाटक के सीएम सिद्दरामैया को बीते दिनों एक व्यक्ति ने गाली दे दी थी। जिसकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मन जब इतने पर भी नहीं भरा तो उन्होंने उस व्यक्ति पर थप्पड़ों की बरसात के साथ उसे घुटनों ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 5, 2023 9:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Karnataka: कर्नाटक के सीएम सिद्दरामैया को बीते दिनों एक व्यक्ति ने गाली दे दी थी। जिसकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मन जब इतने पर भी नहीं भरा तो उन्होंने उस व्यक्ति पर थप्पड़ों की बरसात के साथ उसे घुटनों के बल बैठ सीएम के पोस्टर के सामने माफी मांगने पर मजबूर कर दिया।

जानें क्या है वीडियो का सच

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन के बाद ही सीएम सिद्दरामैया वाली एक होर्डिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक ‘ 2 लोग 1 व्यक्ति पर एक के बाद एक कई थप्पड़ों की बरसात कर उसे पीटते जा रहे हैं। उस दौरान सिद्दरामैया समर्थक उससे पूछ रहे हैं कि ‘तुम्हारी सिद्दरामैया को वेश्या का बेटा कहने की हिम्मत कैसे हुई ? क्या सिद्धारमैया , सिद्धारमुल्ला खान हैं ?” हालांकि उस व्यक्ति से घुटनों के बल सीएम के होर्डिंग के पैर छूकर माफी मांगने को मजबूर किया गया।

इसे भी पढ़ेंः पैरासिटामोल, निमेसुलाइड जैसी फौरन आराम देने वाली 14 FDC दवाओं पर केंद्र ने लगाया Ban, जानें क्या है खास वजह

भाजपा ने कहा – कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा

वीडियो के अनुसार उंस व्यक्ति ने सीएम सिद्दरामैया को अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसी वीडियो के बीच भाजपा ने सत्ताधारी कांग्रेस पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि सिद्दरामैया सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं को बिना वजह के परेशान कर रही है। इस वास्ते उसने अपने कार्यकर्ताओं, नेताओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है।

भाजपा की वकीलों के साथ मीटिंग

भाजपा ने राज्य के बदले माहौल को देखते हुए अपने कार्यकर्ताओं, नेताओं को कांग्रेस के किसी भी राजनीतिक बदले के कानूनी अत्याचारों की तैयारी की है। कर्नाटक कानूनी प्रकोष्ठ से इन मामलों में एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने का एलान किया है। इसके साथ ही आज 5 जून को बेंगलुरू दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या ने वकीलों के साथ मीटिंग करने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस नेताओं के झूठे आरोपों और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज केसों पर एफआईआर कराने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः General Election 2024: 12 जून को CM Nitish करेंगे विपक्ष का पटना में ऐतिहासिक जुटान, इन मुद्दों को लेकर बनेगी खास रणनीति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026