---Advertisement---

Kashmir Encounter: शोपियां में सेना ने मार गिराए दो आतंकी, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे आतंकियों के तार; जानें ऑपरेशन की अन्‍य डिटेल

Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां के अलशीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सेना ने इस मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है। इसकी जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से आई।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 10, 2023 5:20 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां के अलशीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सेना ने इस मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है। इसकी जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से आई। खबरों की माने को इन दोनों आतंकियों के तार आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। सेना ने ये ऑपरेशन स्थानिय पुलिस के साथ किया है। बता दें कि इससे पूर्व भी अक्टूबर के पहले सप्ताह में सुरक्षाबलों ने कुलगाम में कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया था।

समाचार एजेंसी ने दी जानकारी

समाचार एजेंसी एएनआई ने इस संबंध में जानकारी दी। एएनआई की तरफ से बताया गया है कि कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें सेना ने कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है। इन दोनों के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने की खबर है। वहीं ये जानकारी भी दी गई है कि आतंकियों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन का क्रम जारी है। ऐसे में ये संख्या बढ़ भी सकती है।

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ाव

सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बीते रात कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर आई। इसमें सेना ने स्थानिय पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है। इन आतंकियों के कनेक्शन को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं। इनकी पहचान मोरीफत मकबूल और जाजिम फारूख उर्फ अबरार के नाम से हुई है। दोनों कुलगाम के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

कश्मीर पुलिस का दावा

कश्मीर पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में मारा गया जाजिम फारूख उर्फ अबरार कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में भी शामिल था। वहीं उनकी तरफ से ये भी कहा गया है कि ये आतंकी महिलाओं, निहत्थे लोगों और कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर घाटी की शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। हालाकि ये अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे। इनके खिलाफ सेना और कश्मीर पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

Leave a Comment