---Advertisement---

‘पाकिस्तान का लक्षण कुत्ते जैसा..,’ निकाह के बाद पड़ोसी मुल्क को और सख्ती से धो रहे Khan Sir, नए पॉडकास्ट में खोल दिया धागा

चर्चित शख्सियत Khan Sir ने शुभांकर मिश्रा के साथ अपने नए पॉडकास्ट में पाकिस्तान का धागा खोल दिया है। खान सर ने पाकिस्तान के नक्शे और लक्षण की तुलना कुत्ते से कर दी है और पड़ोसी मुल्क को खूब धोया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 21, 2025 4:23 अपराह्न

Khan Sir
Follow Us
---Advertisement---

Khan Sir: चुटीली अंदाज और बोलने की खास शैली को लेकर चर्चा में रहने वाले खान सर ने पड़ोसी मुल्क को एक बार फिर धो कर रख दिया है। निकाह के बाद पूरी शुभांकर मिश्रा के साथ नए पॉडकास्ट में शामिल हुए खान सर ने पाकिस्तानियों के लिए ऐसी बात कही है कि सुनकर पीएम शहबाज शरीफ शर्मा उठेंगे। पहले तो Khan Sir ने पाकिस्तान की तुलना कुत्ते से की है और पाकिस्तानियों का लक्षण कुत्ते से मिलता-जुलता बताया है। यूट्यूबर व पटना वाले डिजीटल गुरु यहीं नहीं रुके और आतंक के आकाओं को दफनाने तक की बात कह दी। दुनिया में अपने आतंकी मंसूबों को लेकर बेनकाब हो चुके पाकिस्तान का धागा खोलते हुए खान सर ने कम शब्दों में ऐसी बातें कही हैं कि पीएम शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर लज्जा से सिर नहीं उठा पाएंगे।

निकाह के बाद Khan Sir ने पाकिस्तान को और सख्ती से धोया!

चर्चित पत्रकार शुभांकर मिश्रा के साथ एक पॉडकास्ट में पटना वाले खान सर ने पाकिस्तान को धो कर रख दिया है। निकाह के बाद लगातार मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे डिजीटल गुरु ने पाकिस्तान से जुड़े एक सवाल पर जवाब दिया कि “पाकिस्तान का नक्शा कुत्ते से मिलता है और लक्षण भी कुत्ते जैसा है और इसमें कुत्ते की बेइज्जती है। हमारा बस चले तो इन सबको पकड़कर एक जगह बढ़िया से दफना दें और लोगों को कहें कि 20 साल बाद ये सब पेट्रोलियम बनकर निकलेंगे और बहुत तेजी से जलेंगे।” Khan Sir की ये प्रतिक्रिया अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स जमकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की फिरकी ले रहे हैं।

पहले भी पाकिस्तान के नक्शे को लेकर दिए बयान के बाद सुर्खियों में रह चुके हैं खान सर!

फ्लैशबैक में जाएं तो खान सर और राज शमानी की पॉडकास्ट सामने आती है जिसमें पटना वाले डिजीटल गुरु ने पाकिस्तान को गजब धोया था। Khan Sir ने राम शमानी के साथ पॉडकास्ट के दौरान कहा था कि “पाकिस्तान का नक्शा कुत्ता जैसा है, लेकिन कुत्ता वफादार होता है पर पाकिस्तान नहीं है।” खान सर ने पाकिस्तान को रगड़ते हुए ये तक कह दिया कि वहां मलाला पर इसलिए हमले हुए क्योंकि उसने पढ़ने के लिए आवाज उठाई थी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फजीहत की मार झेल रहे पाकिस्तान के लिए Khan Sir की बातें फिर एक बार बड़े झटके के समान हैं। हालांकि, पाकिस्तान उस कुत्ते की दुम जैसा है कि वो हमेशा टेढ़ा का टेढ़ा ही रहेगा और ऐसे कई बेइज्जतियों का भी उस पर असर होने की संभावना न के बराबर रहती है। यही वजह है कि खान सर बार-बार पाकिस्तान की जमकर फजीहत करते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026