---Advertisement---

Kiran Kumar Reddy Joins BJP: दक्षिण में कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व सीएम किरण रेड्डी ने ‘कमल’ से मिलाया ‘हाथ’

पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रेड्डी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 7, 2023 1:46 अपराह्न | Updated: अप्रैल 7, 2023 2:57 अपराह्न

Kiran Kumar Reddy Joins BJP
Follow Us
---Advertisement---

Kiran Kumar Reddy Joins BJP: अविभाजित आंध्र प्रदेश के आखिरी मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने शुक्रवार को ‘हाथ’ का साथ छोड़ ‘कमल’ हाथ मिला लिया है। आज शुक्रवार को किरण रेड्डी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। कुछ दिनों पहले ही रेड्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना त्यागपत्र भेजा था।

‘कांग्रेस सोचती है मैं ही सही हूं’

भाजपा से हाथ मिलाने के बाद किरण कुमार रेड्डी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के मत को नहीं समझ पा रही है। पार्टी का सोचना है कि मैं ही सही हूं। देश की जनता सहित बाकी सब गलत है। कांग्रेस की इसी विचारधारा के कारण मैंने पार्टी छोड़ दी है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी साल 2014 में किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

‘कांग्रेस लोगों तक नहीं पहुंच पा रही’

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए किरण रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। साथ ही उन्होंने आलाकमान पर भी निशाना साधा। आलाकमान के फैसलों के कारण पार्टी टूट रही है। अगर किसी भी राज्य में पार्टी को हार का सामना करना पड़ रहा है तो पार्टी उसका विश्लेषण नहीं कर रही है।साथ ही पार्टी उसे सही भी नहीं करना चाहती है।

ये भी पढ़ें: Punjab News: वित्तीय वर्ष 2022-23 में आबकारी से राजस्व में 41 फीसदी की बढ़ोतरी, वित्त मंत्री ने कही ये बात

‘मेरे राजा बहुत बुद्धिमान हैं’

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज भी एक पुरानी कहानी पर चल रही है। यह कहानी है कि मेरे राजा बहुत बुद्धिमान हैं, वह अपने आप कुछ भी नहीं सोचता है। साथ ही न ही किसी का कोई सुझाव मानता है। पार्टी नेतृत्व यह नहीं समझ पा रहा है कि किसे क्या दायित्व देना चाहिए। इसके कारण पार्टी नेताओं में असंतोष है।

पीएम के तेलंगाना दौरे से पहले भाजपा में हुए शामिल

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी के तेलंगाना दौरे से ठीक एक दिन पहले किरण कुमार रेड्डी भाजपा में शामिल हुए हैं। इसको लेकर भी काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रेड्डी ने भाजपा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा का पूरा नेतृत्व राष्ट्र भावना से आगे बढ़ रहा है। इस भावना में पार्टी के सामान्य नेता भी शामिल हैं। उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। वे लगातार लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

2014 में भी दिया था इस्तीफा

गौर हो कि साल 2014 में जब आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का विभाजन किया गया तो किरण कुमार रेड्डी ने इसका विरोध किया था। साथ ही उन्होंने यूपीए सरकार के फैसले के विरोध में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया था। इसके बाद उन्होंने ‘जय समैक्य आंध्र’ पार्टी भी बना ली थी। हालांकि, साल 2018 में वे फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026