---Advertisement---

दिल्ली से लेकर मुम्बई तक जानें क्या हैं पेट्रोल और डीजल के भाव?

Petrol and Diesel Price में पिछले काफी दिनों से कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। ऐसे में ये ग्राहकों के लिए एक राहत भरी खबर है। अगर आप घर से बाहर अपने वाहन के साथ निकल रहे हैं तो आपको दाम जरूर जानना चाहिए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 10, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दामों में काफी दिनों से कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। हालकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। लेकिन अब इन दामों में बदलाव नहीं हुआ है। रविवार को भी अंतरराष्ट्रीय मार्केट कच्चे तेल के दाम स्थिर रहे।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट पेट्रोल-डीजल के दाम

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल 80.70 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें, हर सुबह 6 बजे भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। भारत में पेट्रोल-डीजल सहित 6 ईधनों के दाम जारी होते हैं। तमाम तरह के टैक्स लगने के बाद ये तेल महंगे हो जाते हैं। लेकिन पिछले 325 दिनों से भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में कई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम आखिरी बार 21 मई 2022 को घटे थे। इन दामों में 7 से 8 रुपए तक केन्द्र सरकार ने घटाए थे। तब से अब तक इके दामों में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें: 7th Pay Commission: DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान, नए फाइनेंशियल ईयर पर सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात

में पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव

राज्यपेट्रोल (रुपए)डीजल (रुपए)
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
बेंगलुरू101.9487.89
चंडीगढ़96.2084.26
हैदराबाद109.6697.82
जयपुर108.6293.84
पटना107.2494.04
नोएडा96.6589.82
गुरुग्राम97.0189.88

SMS से कैसे पता करें पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर आप घर बैठे ही पेट्रोल और डीजल के दाम जानना चाहते हैं तो आप एक SMS से सभी जानकारी पा सकते हैं।  अगर आप BPCL के उपभोक्ता हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS करें। जिसके तुरंत ही बाद आपको सारी जानकारी मिल जाएगी। इसके साथ ही अगर आप इंडियन ऑयल के यूजर्स हैं तो आपको RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। जिसके बाद आपको पेट्रोल और डीजल के दामों की जानकारी मिल जाएगी। इसके साथ ही अगर आप HPCL के उपभोक्ता हैं तो आपको HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS करना होगा। जिसके तुरंत बाद आप इसकी जानकारी पा  सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IPL देखने वालों की Jio के धमाकेदार रिचार्ज ने करा दी मौज, VI और Airtel ने भी खोल दिए सस्ते में ज्यादा डाटा के द्वार

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Mohan Yadav

मई 23, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 23, 2026

Bhagwant Mann

मई 23, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 23, 2026

Twisha Sharma Death Case

मई 23, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

मई 23, 2026