---Advertisement---

हिमाचल की होते हुए अपना DNA राजस्थान का क्यों बता रही Kangana Ranaut, भगवा पर भी कहा कुछ ऐसा

Kangana Ranaut ने हर बार की तरह एक बार फिर अपने भाषण से पूरे इंटरनेट पर बवाल मचा दिया और कहा मेरा DNA राजस्थान का है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: अप्रैल 24, 2024 3:05 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बॉलीवुड में अपने शानदार काम से खूब गर्दा उड़ाने वाली और कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रानौत (Kangana Ranaut) अब भारतीय जनता पार्टी से हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर चुनाज लड़ने जा रही हैं। जिसके लिए वह आए दिन किसी रैली में या जगह-जगह अपनी पार्टी का प्रचार करती नजर आ रही हैं। यहीं अब एक्ट्रेस को हिमाचल की रैली में नहीं राजस्थान के जोधपुर में देखा गया जहां उन्होंने कई ऐसे स्टेटमेंट दिये जिसने पूरे इंटरनेट पर बवाल मचाना शुरू कर दिया है।

भगवा रंग पर बात करती Kangana Ranaut

आपको बता दें, कंगना जोधपुर भारतीय जनता पार्टी और पार्टी की तरह से राजस्थान के जोधपुर में खड़े हो रहे गजेंद्र सिंह शेखावत को अपना समर्थन देने पहुंची थी। जहां उन्होंने अपनी पार्टी को समर्थन देते हुए के भषण दिया और कहा “राजस्थान में भगवा लहर चल रही है। सभा में लहरा रहे भगवा ध्वज और भाजपा के झंडे गवाह है राजस्थान में भगवा लहर की। यहां पहले भी भगवा लहराया था और इस बार भी भगवा ही लहराया जाएगा। यहीं कंगना ने अपने भाषण के दौरान लोगों में जोश और उत्साह के लिए जोर-जोर से भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे भी लगाए।

अपने DNA को राजस्थान का बताया

यहीं आगे बढ़ते हुए कंगना ने अपने DNA को राजस्थान का बताया और कहा ‘मेरा डी एन ए राजस्थान का ही है। यहीं आपको बता दें, एक्ट्रेस ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर चरित्र हनन करने और कई बड़े आरोप लगाए हैं। जिससे उनके बीच और विरोधी पार्टीज के बीच एक बार भी तनावपूर्ण स्तिथि बन गई है। और यह पहली बार नहीं है कि कंगना ने विरोधी पार्टी यानी कांग्रेस पर तीखे तीर चलाए हों इसी तरह का कई बार पहले भी हो चुका है। और अब देखना यह होगा कि, कंगना के इस भड़काऊ भाषण पर बाकी पार्टीज की क्या प्रतिक्रिया होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 31, 2026

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case

मई 31, 2026