---Advertisement---

Kangana Ranaut के ‘बीफ’ खाने को लेकर गरमाई राजनीति, एक्ट्रेस ने दिया मुंह तोड़ जवाब- ‘मैं गौरवान्वित हिंदू हूं’

Kangana Ranaut: कंगना रनौत और बीफ को लेकर फिलहाल उन पर खूब निशाना साधा जा रहा है लेकिन यह सब के बीच एक्ट्रेस ने अपने धाकड़ अंदाज से मुंह तोड़ जवाब दिया है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 8, 2024 12:45 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: जब से कंगना रनौत ने राजनीति में एंट्री ली है तब से लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। उन्हें विवादों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच बॉलीवुड क्वीन लोगों को जवाब देने में पीछे नहीं है। एक बार फिर कंगना को निशाने पर लिया गया और वजह बनी बीफ मीट। उन पर आरोप लगाया गया कि वह बीफ खाती है जिस पर अब इस रयूमर को फैलाने वाले पर बॉलीवुड की क्वीन भड़कती हुई नजर आई। उन्होंने मुंहतोड़ जवाब देकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर हेटर्स को झटका लग सकता है।

कंगना ने अपने जवाब से लोगों की कर दी बोलती बंद

उन्होंने इसका जवाब देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “मैं बीफ या किसी भी अन्य प्रकार के लाल मांस का सेवन नहीं करती हूं। यह शर्मनाक है और बेबुनियाद है जो मेरे बारे में पूरी तरह से अफवाहें फैलाई जा रही है। मैं कई सालों से योग और आयुर्वेदिक जीवन शैली का प्रचार कर रही हूं अब ऐसी रणनीतियां मेरी छवि को धूमिल करने का काम नहीं करेंगी। मेरे फैंस मुझे जानते हैं और उन्हें पता है कि मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं। कोई भी खबर या अफवाह उन्हें कभी गुमराह नहीं कर सकती जय श्री राम।”

विपक्ष कर रही है Kangana Ranaut को लेकर दावा

बीते कुछ दिनों से कंगना पर बीफ खाने का आरोप लगाया जा रहा है और उनका एक पुराना पोस्ट भी वायरल हुआ जिसे लेकर दावा किया गया कि कंगना बीफ खाती हैं। हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी कंगना का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं का पवित्र स्थल है। यह देवभूमि है, जहां गोमांस का सेवन करने वाले चुनाव लड़ें, यह हमारी संस्कृति के लिए चिंता का विषय है, जिसका राजनीति से कोई सरोकार नहीं है। गौरतलब है कि बीजेपी की तरफ से कंगना को हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026