---Advertisement---

Kolkata Rape Case: फिनलैंड में रहने वाली भारतीय इन्फ्लुएंसर ने भारत को किया शर्मसार, महिलाओं को यात्रा से बचने की दी सलाह, लोगों ने दी प्रतिक्रिया

Kolkata Rape Case: कोलकाता में एक जूनियर डॉक्टर के रेप और हत्या का मामला गरमाया हुआ है। आपको बता दें कि 9 अगस्त को उसका शव अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस खबर के बाद से डॉक्टरों के बीच काफी आक्रोश है और ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 13, 2024 2:59 अपराह्न

Kolkata Rape Case
Follow Us
---Advertisement---

Kolkata Rape Case: कोलकाता में एक जूनियर डॉक्टर के रेप और हत्या का मामला गरमाया हुआ है। आपको बता दें कि 9 अगस्त को उसका शव अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस खबर के बाद से डॉक्टरों के बीच काफी आक्रोश है और इसे लेकर देशभर में मेडिकल छात्रों और रेजिडेंट डॉक्टर्स लगातार प्रदर्शन कर रहे है और न्याय की मांग कर रहे है। इसी बीच हेलसिंकी, फिनलैंड में रहने वाली एक भारतीय इन्फ्लुएंसर जिसका नाम Tanya Khanijow है उसके एक पोस्ट से विवाद मच गया है। वहीं लोगों ने भी इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Tanya Khanijow के पोस्ट से मचा विवाद

आपको बता दें कि तान्या ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “भारत में महिलाओं के लिए सुरक्षा मानक भयानक हैं। विदेश में मेरी सभी महिला मित्रों से मेरा हार्दिक अनुरोध है। कृपया यहां तब तक यात्रा न करें जब तक कि हमारा प्रिय नेतृत्व गंभीरता से महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण नहीं बनाता। कृपया हर कीमत पर भारत आने से बचें”!

हालांकि तान्या के इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। कई लोगों को कहना है कि एक घटना के कारण पूरे देश के लिए ऐसा कहना गलता है।

फिनलैंड में यौन अपराध में भारी बढ़ोतरी

हेलसिंकी टाइम्स द्वारा एक आर्टिकल के अनुसार https://www.helsinkitimes.fi/finland/finland-news/domestic/24782-significant-rise-in-sexual-offenses-in-finland-during-2023.html 2023 के दौरान फिनलैंड में यौन अपराधों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। फ़िनलैंड में 2023 में रिपोर्ट किए गए यौन अपराधों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, 7100 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 29.6% अधिक है। तान्या के पोस्ट पर लोगों द्वारा इस आर्टिकल का भी हवाला दिया जा रहा है।

पोस्ट पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

वहीं उनके पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि “पूरे भारत के लिए ऐसा कहना उचित नहीं लगता” एक दूसरे यूजर ने लिखा कि “अपने शब्दों पर ध्यान रखें क्योंकि आप एक इन्फ्लुएंसर है। इसके लिए पूरे भारत का सामान्यीकरण न करें, ऐसी घटनाएं पूरी दुनिया में अक्सर होती रहती हैं, ऐसे बयान न दें और उस देश की प्रतिष्ठा को नुकसान न पहुंचाएं जहां आपने नाम और प्रसिद्धि हासिल की है!! यह घटना दुखद है”।

कोलकाता रेप केस में अभी तक क्या हुआ?

गौरतलब है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। पूरे देशभर में मेडिकल छात्रों और रेजिडेंट डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं आरोपी को तुरंत फांसी देने की मांग की जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026