---Advertisement---

Kolkata Rape Case: डॉक्टरों की हड़ताल के कारण पूरे देश में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित, मरीजों के परिजनों ने दी प्रतिक्रिया; जानें डिटेल

Kolkata Rape Case: 9 अगस्त की सुबह आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 17, 2024 11:05 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 17, 2024 11:54 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kolkata Rape Case: कोलकाता रेप केस मामले के बाद लगातार डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। मालूम हो कि 9 अगस्त की सुबह (तड़के) आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद देश के लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है। लोग जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे है और न्याय की मांग कर रहे है। हालांकि डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी

आपको बता दें कि आईएमए ने देश के सभी आधुनिक चिकित्सा डॉक्टरों को क्षेत्र और कार्यस्थल की परवाह किए बिना 24 घंटे के लिए सेवाएं वापस लेने की घोषणा की है। आपात्कालीन और हताहत कार्य होंगे।

कोई ओपीडी नहीं। कोई वैकल्पिक सर्जरी नहीं. वापसी आज सुबह 6 बजे शुरू हुई और रविवार 18 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजे समाप्त होगी।

मरीजों को हो रही है दिक्कतें

कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल रेप-मर्डर केस के खिलाफ डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल पर सायन हॉस्पिटल की एक मरीज के रिश्तेदार ने कहा कि, हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जो घटना हुई है,

उसकी वजह से दिक्कतें होंगी। क्या करने की जरूरत है? करना ही पड़ेगा। समाधान होने तक डॉक्टर हड़ताल से नहीं हटेंगे। डॉक्टर कम हैं लेकिन सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं”।

हमारा मरीज आईसीयू में है

डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल पर सायन अस्पताल के एक और मरीज के रिश्तेदार ने कहा कि “हमारा मरीज आईसीयू में है। सेवाएं उचित हैं। हमें कोई समस्या नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि क्या कोलकाता में जो हुआ वह गलत है। जिन्होंने गलत किया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए। डॉक्टर निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रहे हैं। सरकार और लोगों को उनका समर्थन करना चाहिए। सेवाएं (अस्पताल में) सुचारू रूप से चल रही हैं”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026