---Advertisement---

Lok Sabha Election: मोहम्मद शमी ने की अमित शाह से मुलाकात, क्या करने जा रहे हैं नई पारी की शुरुआत?

Lok Sabha Election: Lok Sabha Election 2024 होने में महज कुछ ही हफ्ते बाकी रह गए है। सभी पार्टियों ने चुनाव को देखते हुए अपनी कमर कस ली है। वहीं एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 8, 2024 1:10 अपराह्न | Updated: जून 14, 2024 12:14 अपराह्न

Pakistan On Kashmir
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election: Lok Sabha Election 2024 होने में महज कुछ ही हफ्ते बाकी रह गए है। सभी पार्टियों ने चुनाव को देखते हुए अपनी कमर कस ली है। वहीं एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बीजेपी पश्चिम बंगाल से लोकसभा का चुनाव लड़ा सकती है। आपको बता दें कि शमी रणजी ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं और बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेलते है।

पश्चिम बंगाल से Lok Sabha Election लड़ सकते है मोहम्मद शमी

सूत्रों के अनुसार आगामी Lok Sabha Election को देखते हुए बीजेपी मोहम्मद शमी को बंगाल से लोकसभा का टिकट दे सकती है। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार शमी को मैदान में उतारने से पार्टी को बंगाल में अल्पसंख्यक बहुल निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल करने में मदद मिल सकती है। गौरतलब है कि पिछले साल ही नवंबर में एक शादी समारोह में मोहम्मद शमी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

आपको बताते चले कि शमी हाल में हुए सर्जरी के कारण अभी ब्रेक पर है। तेज गेंदबाज की सर्जरी की पुष्टि होने के बाद पीएम मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। हालांकि अभी शमी के तरफ इसे लेकर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नही आई है।

Lok Sabha Election
PM Modi, Mohammad Shami

इस सीट से Lok Sabha Election लड़ सकते है शमी

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की प्राथमिक फोकस शमी को बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारना है। आपको बता दें कि बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र के अंदर ही संदेशखाली आता है। संदेशखाली महिलाओं के साथ अत्याचार के खौफनाक घटनाओं को लेकर सुर्खियों में है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में हुई अपनी रैली के दौरान इस मुद्दे को उठाया था। इसके अलावा इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार को फटकार लगाई थी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 3, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026

Rain Alert 4 March 2026

मार्च 3, 2026

कल का मौसम 4 March 2026

मार्च 3, 2026