---Advertisement---

Lok Sabha Result 2024: ज्योतिषी बने अखिलेश यादव! क्या उन्होंने अयोध्या में अवधेश प्रसाद की जीत की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी?

Lok Sabha Result 2024: उत्तर प्रदेश की फैजाबाद सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह को हरा दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 4, 2024 8:56 अपराह्न

Lok Sabha Result 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Result 2024: इस साल की शुरुआत में आम चुनावों से पहले, अयोध्या राम मंदिर का निर्माण और लोकार्पण किया गया था, और भारतीय जनता पार्टी ने यह सीट जीतने की भविष्यवाणी की गई थी। हालांकि उत्तर प्रदेश की फैजाबाद सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह को हरा दिया है। वहीं अब सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अवधेश प्रसाद को लेकर एक भविष्यवाणी की थी। चलिए आपको बताते है पूरी जानकारी।

क्या है पूरा मामला?

चुनाव के दौरान जनता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि ”आपका लोकप्रिय नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक” अखिलेश यादव ने इतना ही कहा था कि अवधेश प्रसाद के कान खड़े हो गये। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा, ”मैं वर्तमान विधायक हूं।” इस पर अखिलेश यादव ने जवाब दिया। ”मैं आपको पूर्व विधायक इसलिए कह रहा हूं क्योंकि आप सांसद बनने जा रहे हैं।” वहीं अब अवधेश प्रसाद के जीतने के बाद अखिलेश यादव की यह भविष्यवाणी सच हो गई है।

अवधेश प्रसाद ने लल्लू सिंह को हराया

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकडें के अनुसार फैजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश सिंह ने लल्लू सिंह को 54567 के मार्जिन से हराया। आंकड़ों के अनुसार एसपी उम्मीदवार अवधेश प्रसाद को 554289 वोट मिलें। वहीं फैजाबाद से बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह को 499722 वोट मिले है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026