---Advertisement---

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में रफ़्तार ने ली 25 वर्षीय युवक की जान, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा  

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। खबरों की मानें तो यहां तेज रफ़्तार कार ने एक 25 वर्षीय युवक की जान ले ली। यह हादसा शनिवार देर रात करीब ढाई बजे का बताया जा रहा है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 4, 2023 5:43 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: भारत में सड़क हादसों में मरने वाले लोगों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य की सरकारें इस सम्बन्ध में बार-बार गाइडलाइन के जरिए लोगों सचेत भी करती आई हैं। फिर भी देखा जाए तो सड़क हादसों में हुए मौत के आंकड़ों में कोई कमी नहीं आई है। दरअसल यह बात हम इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 

खबरों की मानें तो यहां तेज रफ़्तार कार ने एक 25 वर्षीय युवक की जान ले ली। यह हादसा शनिवार देर रात करीब ढाई बजे का बताया जा रहा है। जब यह हादसा हुआ तब सड़कों पर चीख-पुकार मच गयी। इसके बाद आनन-फानन में युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 

राजधानी लखनऊ में दिखा रफ़्तार का कहर

बता दें कि यह घटना शनिवार देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कार चला रहे युवक का नाम सार्थक था। उसकी उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। वह अपनी गाड़ी से गोमती नगर होते हुए आगे बढ़ रहा था, तभी तेज रफ़्तार होने के कारण कार अंबेडकर पार्क चौराहे लगे एक साइनएज बोर्ड के पोल में जा टकराई। जिसके बाद कार लगभग 5 बार गुलाटी खाई। ऐसे में युवक की मौत इस दर्दनाक एक्सीडेंट में हो गयी। जबकि उसके साथ कार में बैठी एक युवती को गंभीर चोटें आई है। फ़िलहाल अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। इस संबंध में पुलिस ने जानकारी भी दी है। 

 गोमती नगर इंस्पेक्टर ने दी बड़ी जानकारी 

घटना के  बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में लेते हुए। फ़ौरन महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जबकि डॉक्टरों की टीम ने सार्थक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक सार्थक पहवा निराला नगर के रहने वाला था। इस संबंध में पुलिस  के हाथ एक CCTV वीडियो फुटेज भी मिली है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026