---Advertisement---

MP Election 2023: कमल नाथ पर बड़ी बात बोल गए BJP के कपिल मिश्रा, परमाणु कार्यक्रम की जानकारी लीक करने का लगाया आरोप

MP Election 2023: दिल्ली BJP के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने कमल नाथ पर बड़ा आरोप लगाया है। मिश्रा ने कहा कि उन्होंने कुछ खुफिया जानकारी लीक की है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 19, 2023 6:23 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। एक ओर जहां चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने रस्साकशी शुरू कर दी है। वहीं, चुनाव से पहले बयानों और आरोपों का दौर भी शुरू हो गया है। प्रदेश की दो मुख्य पार्टियों (BJP-कांग्रेस) ने नेता इन दिनों लगातार एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

कमल नाथ पर लगे गंभीर आरोप

बीते दिनों जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamal Nath) ने BJP पर निशाना साधा था। वहीं, अब BJP ने उन पर बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है। BJP का आरोप है की कमल नाथ ने भारत के एक खुफिया कार्यक्रम की जानकारी जानकारी लीक की थी और इसे अमेरिकी एजेंसी CIA तक पहुंचाया था।

दरअसल, दिल्ली BJP के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने कमल नाथ पर ये आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कमल नाथ के खिलाफ एक कैंपेन भी चलाया है, जिसे ‘कमल नाथ की चक्की’ नाम दिया गया है। मिश्रा द्वारा लगाए गए इन आरोपों का एक वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

‘CIA तक पहुंचाई खुफिया जानकारी’

वीडियो में कपिल मिश्रा ने कमल नाथ पर भारत के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी लीक करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कमल नाथ ने यह जानकारी अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA से साझा की थी।इसके साथ ही मिश्रा ने उन्हें एक खालिस्तान समर्थक और सिखों की हत्या का दोषी भी बताया है। मिश्रा ने कहा कि ऐसे लोगों को मध्य प्रदेश की जनता कभी भी वोट नहीं देगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026