---Advertisement---

CM Mohan Yadav ऐसे रख रहे वैभवशाली और समृद्धशाली मध्य प्रदेश की नींव, महिला सशक्तिकरण एमपी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम मिलकर ऐसा मध्य प्रदेश बनाएंगे, जो वैभवशाली होगा और समृद्धशाली भी होगा। आज आकाशवाणी के उज्जैन केंद्र से प्रदेशवासियों के साथ संवाद किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 26, 2026 3:57 अपराह्न

Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राज्य के सभी वर्गों का बराबरी के साथ ध्यान रखी रही है। एमपी सरकार प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में सीएम मोहन किसानों से लेकर महिलाओं तक के लिए कल्याणकारी योजनाओं को ला रहे हैं। बीते दिनों सरकार ने किसानों की जीवनशैली आसान बनाने के लिए कई कदम उठाएं। ऐसे में गत दिन सीएम मोहन ने प्रदेशवासियों के साथ अहम संवाद किया और सरकार की कई उपलब्धियों की जानकारी दी।

सीएम मोहन यादव ने राज्यवासियों के साथ किया अहम संवाद

वहीं, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने पिछले दिन कहा, ‘हम मिलकर ऐसा मध्य प्रदेश बनाएंगे, जो वैभवशाली होगा और समृद्धशाली भी होगा। आज आकाशवाणी के उज्जैन केंद्र से प्रदेशवासियों के साथ संवाद किया। ‘किसान कल्याण वर्ष’ में आधुनिक सिंचाई व यंत्रीकरण से किसानों की आय बढ़ाना और औद्योगिक निवेश के माध्यम से ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ की नींव रखना हमारा संकल्प है। प्रदेश के बहुआयामी विकास हेतु प्रकृति संरक्षण और इको-पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।’

उन्होंने कहा. ‘महिला सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सनातन संस्कृति के वैभव को वैश्विक पटल पर नई ऊंचाइयां प्रदान करने के लिए सरकार ‘सिंहस्थ-2028’ को ‘विश्व स्तरीय आयोजन’ बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।’

मोहन यादव सरकार उज्जैन को बना रही ‘उत्कर्ष’ की नगरी

वीरवार को एमपी के सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर बन रहे नए पुलों का निरीक्षण किया। सीएम मोहन ने बताया, ‘आज प्रात उज्जैन में श्री अंगारेश्वर महादेव के दर्शन के उपरांत शिप्रा नदी के तट पर बन रहे नवीन घाटों और पुल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर 200 मीटर की दूरी पर सुविधा घर बनाए जाएं। हर 500 मीटर की दूरी पर सीढ़ियों व अन्य पहुंच मार्ग की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो। पुल बन जाने से श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर और श्री सिद्धवट मंदिर जुड़ जाएंगे। इस मार्ग से सिंहस्थ में यात्रियों को आवागमन में अधिक सुविधा होगी।’

उधर, एमपी सरकार आस्था की नगरी उज्जयिनी को ‘उत्कर्ष’ की नगरी बनाने का प्रयत्न कर रही है। सीएम मोहन ने बीते दिन उज्जैन में बीते दो माह से संचालित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के समापन में सहभागिता की। इस दौरान सीएम मोहन ने कहा, ‘जिले में 104 से अधिक स्थानों पर हुए इन विशेष हृदय जाँच शिविरों में 26 हजार से अधिक जाँचें की गईं। 48 गंभीर मरीजों की सफलतापूर्वक बाईपास सर्जरी संपन्न हुई। इसी पुनीत कार्य में सहयोगी, समर्पित आशा कार्यकर्ताओं को 2-2 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उज्जैन के इस सफल मॉडल को पहले पूरे संभाग और बाद में पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मार्च 26, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 26, 2026

Dehradun-Pithoragarh Flight

मार्च 26, 2026

CTET February 2026 Result

मार्च 26, 2026

Ganga Expressway

मार्च 26, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 26, 2026