---Advertisement---

MP Vidhan Sabha के मानसून सत्र में गूंजेगा सीधी ‘पेशाब कांड’ का मुद्दा, कांग्रेस ने कर ली है तैयार, डैमेज कंट्रोल में जुटी BJP

MP Vidhan Sabha: मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस बार विधानसभा में सीधी 'पेशाब कांड' का मुद्दा जरूर गूंजेगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 8, 2023 3:01 अपराह्न

MP Vidhan Sabha
Follow Us
---Advertisement---

MP Vidhan Sabha: मध्य प्रदेश में जल्द ही मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, विधानसभा सत्र 11 जुलाई से शुरू होगा और 15 जुलाई को खत्म होगा। पहले ये सत्र 10 जुलाई से शुरू होना था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि इस बार मानसून सत्र काफी हंगामेदार रहने वाला है। इसको लेकर विपक्ष यानी कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस सीधी ‘पेशाब कांड’ का मुद्दा सदन में उठा सकती है। जबकि, BJP इसके डैमेज कंट्रोल में जुटी हुई है।

सत्र में गूंजेगा सीधी ‘पेशाब कांड’ का मुद्दा

बताया जा रहा है कि इस बार मानसून सत्र काफी हंगामेदार रहने वाला है। इसको लेकर विपक्ष यानी कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस सीधी ‘पेशाब कांड’ का मुद्दा सदन में उठा सकती है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है। जबकि, BJP भी डैमेज कंट्रोल में जुटी हुई है। बीते दिनों ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी ‘पेशाब कांड’ के पीड़ित को घर बुलाकर उसका हालचाल जाना था। इतना ही नहीं CM शिवराज ने पीड़ित के पैर धोकर उसके साथ नाश्ता भी किया था।

‘पेशाब कांड’ के बाद राजनीति में आया था भूचाल

बता दें कि बीते दिनों एक वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया था। वीडियो में एक शख्स एक आदिवासी व्यक्ति पर पेशाब करता हुआ नजर आ रहा था। जब CM शिवराज के संज्ञान में ये मामला आया तो उन्होंने तुरंत जांच के आदेश दिए और आरोपी पर NSA लगाने की बात कही। जांच में पता चला की आरोपी BJP का कार्यकर्ता है। जिसके बाद विपक्ष सरकार पर और हमलावर हो गया। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस चुनाव से पहले इस मुद्दे को जरूर भुनाना चाहेगी। इसलिए सदन में ये मुद्दा काफी गरमा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026