---Advertisement---

Dhirendra Shastri: फिर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे बागेश्वर बाबा, कानूनी कार्यवाही की मांग उठी

Dhirendra Shastri: अपनी मनमोहक कथा से लाखो लोगों को भाव-विभोर करने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों के लिए खूब चर्चा में रहते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 13, 2023 2:47 अपराह्न

Dhirendra Shastri
Follow Us
---Advertisement---

Dhirendra Shastri: अपनी मनमोहक कथा से लाखो लोगों को भाव-विभोर करने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों के लिए खूब चर्चा में रहते हैं। पंडित शास्त्री कभी सनातन को लेकर बयान देते हैं तो कभी अन्य गंभीर मुद्दो पर अपनी जोरदार सहमति व असहमति दर्ज कराते हैं। इस क्रम में मध्य प्रदेश से कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की माने तो वंशकार समाज ने उन पर अपने समाज का अपमान करने के संबंध में मामला दर्ज कराने की मांग की है और प्रशासन से इस मामले में कार्यवाही करने की मांग की है।

आरोप के मुताबिक बीते दिनों पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) सीकर जिले में कथा कह रहे थे। इस दौरान जब एक युवक ने उन्हें बताया कि वो ब्राह्मण है तो उन्होंने कहा कि क्या हम बसोर हूं। इसको लेकर वंशकार समाज ने अपने अपमान की बात कहते हुए पंडित शास्त्री पर कार्यवाही करने के लिए मामला दर्ज कराने की मांग की है।

सीकर जिले में कही थी ये बात

दरअसल कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री बीते दिनों राजस्थान के सीकर जिले में थे। इस दौरान उन्होंने एक युवक से बात-चीत के क्रम को जारी रखते हुए कह दिया कि ‘क्या हम बसोर हूं।’ दरअसल पंडित शास्त्री से बात करने के दौरान उस युवक ने खुद को ब्राह्मण बताया। इस पर टिप्पणी करते हुए पंडित शास्त्री ने ये बात कह दी थी। अब इसको लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वंशकार समाज ने कहा है कि इससे उनके सम्मान को ठेस पहुंचा हैं। समाज की ओर से ये भी कहा गया है कि बाबा ने लाखों की भीड़ के सामने खुले मंच से वंशकार समाज को अपमानित किया है। वहीं इस दौरान ये भी कहा गया है कि अगर बाबा ने सामूहिक रुप से वंशकार समाज से माफी नहीं मांगी तो उनपर देश के हर हिस्सो में मामला दर्ज कराया जाएगा। इस क्रम में कहा जा रहा है कि इससे बागेश्वर बाबा की मुश्किले बढ़ सकती है।

लगातार तेज हो रही कार्यवाही की मांग

बता दें कि कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर कार्यवाही की मांग लगातार तेज हो रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जनपद सीहोर से भी इस मामले में कार्यवाही करने की मांग उठी है। यहां वंशकार समाज के लोगो ने सूबे के सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम से पत्र लिखकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। वहीं ये भी कहा गया है कि जल्द से जल्द बाबा पर कार्यवाही की जाए। अब इसके बाद से कहा जा रहा है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और उन्हें कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

Rain Alert 27 August 2026

अगस्त 26, 2026

Gwalior Viral Video

अगस्त 25, 2026

Rain Alert 25 August 2026

अगस्त 24, 2026

Rain Alert 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

Rain Alert 23 August 2026

अगस्त 22, 2026