---Advertisement---

MP News: कमलनाथ के हिन्दू राष्ट्र वाले बयान का दिग्विजय सिंह ने किया बचाव, बजरंग दल पर कही दे ये बड़ी बात

MP News: हिन्दुत्व और हिन्दू राष्ट्र का मामला मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले छाया हुआ है। पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 16, 2023 4:25 अपराह्न | Updated: अगस्त 16, 2023 6:05 अपराह्न

Digvijay Singh
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) में हिन्दुत्व का मुद्दा काफी जोर पकड़ने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पर अभी से बहस शुरू हो गई है। बीते दिनों कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिन्दुत्व को लेकर एक बड़ा बयान दिया था।

वहीं, कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी अब बड़ा बयान दे दिया है। पहले तो उन्होंने कमलनाथ के हिन्दू राष्ट्र वाले बयान का बचाव किया है। इसके साथ उन्होंने बजरंग दल पर बैन न लगाने की बात कही है।

बजरंग दल पर नहीं लगाएंगे बैन

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो बजरंग दल पर बैन नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजरंग दल में भी काफी अच्छे लोग हैं। अच्छे-बुरे लोग हर जगहा होते हैं। ऐसे में बैन लगाना कोई समाधान नहीं।

‘सॉफ्ट या हार्ड हिन्दुत्व जैसा कुछ नहीं होता’

उन्होंने कहा कि जो बुरे लोग होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सॉफ्ट या हार्ड हिन्दुत्व जैसा कुछ नहीं होता। इसका सनातन धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। दिग्विजय सिंह का ये बयान अब सुर्खियां बटोर रहा है।

दिग्विजय ने किया कमलनाथ के बयान का बचाव

बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने हिन्दू राष्ट्र को लेकर एक बयान दिया था। जिस पर दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कमलनाथ (Congress Leader Kamal Nath) के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि भारत में 80 फीसदी से ज्यादा लोग हिंदू हैं। इस हिसाब से भारत एक हिन्दू राष्ट्र है।

विरोधियों की साजिश होगी नाकाम

उन्होंने कहा, “कुछ लोग मेरे और कमलनाथ जी के बीच में विवाद पैदा करना चाहते हैं। लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा। हम कई सालों से साथ में काम कर रहे हैं। ये साजिश विरोधियों की है, जो नाकाम होकर रहेगी।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

Mohan Yadav

मार्च 29, 2026