Mohan Yadav सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए संकल्पित, MP CM ने की अन्नदाताओं को 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा; जानें पूरी खबर

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य के हर किसान की जीवनशैली बेहतर करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। ऐसे में सीएम ने किसानों के लिए एक खास ऐलान किया।

Mohan Yadav

Photo Credit: Google

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार सिर्फ शहरी विकास पर नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास को भी बराबरी के साथ नई गति प्रदान कर रही है। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली एमपी सरकार के सतत प्रयासों की बदौलत ही गांवों की समृद्धि का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है। साथ ही प्रदेश के हर किसान की जीवनशैली बेहतर करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। ऐसे में सीएम मोहन ने बड़ा ऐलान किया है।

मोहन यादव सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध

इंदौर से एमपी के सीएम मोहन यादव ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज इंदौर के ग्रामीण हाट बाजार परिसर में मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “मैंगो जत्रा” में सहभागिता कर आम उत्पादक किसानों से संवाद किया। साथ ही, विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर आमों की विशेषताओं के बारे में जाना। इस अवसर पर किसानों को 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।’

गौरतलब है कि एमपी की डबल इंजन की सरकार ने किसानों के हित के लिए कई कल्याणकारी कदम उठाए हैं।सरकार ने किसानों से एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं, धान और अन्य फसलों की खरीद की है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए नई परियोजनाओं का संचालन किया गया है। प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को बढ़ावा, किसान उत्पादक संगठनों को मजबूत करने की दिशा में कार्य हुआ है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को प्रोत्साहन दिया गया है।

मोहन यादव सरकार करोड़ों नागरिकों को दे रही सामाजिक सुरक्षा

वहीं, एमपी की मोहन यादव सरकार ‘एक जिला-एक उत्पाद’ जैसी पहलों के जरिए स्थानीय हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद और पारंपरिक वस्तुओं को नई पहचान दिला रही है। इससे छोटे उद्यमियों और किसानों को अपने उत्पाद बड़े बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिल रही है।

उधर, सीएम मोहन ने बताया, ‘करोड़ों नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा का आधार जन सुरक्षा योजना, विगत 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’, ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ एवं ‘अटल पेंशन योजना’ के माध्यम से कमजोर वर्ग के करोड़ों परिवारों के लिए सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन सुनिश्चित हुआ है।’ एमपी मुखिया ने आगे कहा, ‘पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 27 करोड़ से अधिक भारतीय अब जीवन बीमा सुरक्षा से जुड़े हैं, वहीं पीएम सुरक्षा बीमा योजना के माध्यम से 58 करोड़ से अधिक नागरिक दुर्घटना बीमा कवर से लाभान्वित हुए हैं। इस अभूतपूर्व पहल के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन!’

Exit mobile version