Mohan Yadav: ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा मध्य प्रदेश, ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से पूरा हो रहा है फ्री बिजली प्रदान करने का संकल्प

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के जरिए स्वच्छ ऊर्जा, बेहतर जीवन प्रदान कर रही है। सरकार की इस पहल से ऊर्जा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर बन रहा है।

Mohan Yadav

Photo Credit: Google

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार संकल्पित नजर आ रही है। यही वजह है कि एमपी की बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने खेती के लिए पर्याप्त बिजली और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की है। प्रदेश में अब 25 हजार मेगावॉट से अधिक बिजली का उत्पादन हो रहा है। ऐसे में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का इसमें काफी महत्वपूर्ण योगदान है। इस स्कीम के जरिए ही राज्य में लोगों को स्वच्छ ऊर्जा, बेहतर जीवन मिल रहा है।

मोहन यादव सरकार स्वच्छ ऊर्जा को दे रही बढ़ावा

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से एमपी में लोगों को घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ताकि बिजली बिल कम हो सके और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिले। इस स्कीम के जरिए मध्य प्रदेश में 118796 संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इनके माध्यम से 445 मेगावॉट सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मप्र ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। मुफ्त बिजली प्रदान करने का संकल्प सिद्ध हो रहा है।

बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार इस स्कीम के जरिए प्रदेशवासियों को कई तरह के लाभ प्रदान कर रही है। इस योजना के तहत घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना, बिजली बिल में राहत देना, हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना और बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाना जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

मोहन यादव सरकार ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का कर रही प्रचार-प्रसार

बता दें कि मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार और बिजली वितरण कंपनियां ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के प्रचार-प्रसार पर जोर दे रही हैं। कई शहरों और ग्रामीण इलाकों में लोगों को रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रदेश में सोलर पैनल की ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने के लिए कैंप और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को तकनीकी सहायता दी जा रही है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाया गया है।

वहीं, बीते दिनों एमपी के सीएम ने 73 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भोपाल नगर पालिक निगम मुख्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने कहा, ‘इस भवन की बिजली आपूर्ति करने वाले नीमच के ग्राम देवरी में 14 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित 10.5 मेगावॉट के सौर ऊर्जा प्लांट का लोकार्पण भी किया। ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर निर्मित यह भवन पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और आधुनिक सुशासन का भी उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा।’

Exit mobile version