MP में बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन कर रही Mohan Yadav सरकार! उद्योग से लेकर कृषि जगत तक को हुआ बंपर लाभ

मुख्यमंत्री Mohan Yadav के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार राज्य में बड़े पैमाने पर बिजली का उत्पादन कर रही है। इससे कृषि से उद्योग जगत तक को व्यापक लाभ हो रहा है।

Mohan Yadav

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Mohan Yadav: उद्योग से लेकर कृषि, परिवहन व स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्र की तस्वीर बदलने की कोशिश जारी है। मध्य प्रदेश के लोगों को उत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सीएम मोहन यादव की सरकार लगातार प्रयासरत रहती है। इसी क्रम में बिजली उत्पादन क्षेत्र में भी सरकार द्वारा नित नए कीर्तिमान रचे जा रहे हैं। इसका असर ये है कि आज मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में स्थित थर्मल प्लांट में कुल 25000 मेगावाट से अधिक बिजली का उत्पादन हो रहा है। मोहन यादव सरकार की इस पहल से सूबे की कृषि से लेकर उद्योग जगत तक को बंपर लाभ हो रहा है।

बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन कर रही Mohan Yadav सरकार!

राज्य का ऊर्जा विभाग बड़े पैमाने पर बिजली का उत्पादन कर रहा है। इसका सकारात्मक असर देखने को भी मिला है।

सीएम मोहन यादव ने खुद इस संबंध में जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश की सरकार 25000 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रही है। राज्य में उत्पादित बिजली से दिल्ली की मेट्रो चल रही है। इतना ही नहीं, सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज मध्य प्रदेश में सबसे सस्ती बिजली मुहैया कराई जा रही है। बड़े पैमाने पर हो रही बिजली उत्पादन से लोगों को भी लाभ हो रहा है। सस्ती दर पर बिजली हासिल कर लोग अपनी अतिरिक्त बचत कर रहे हैं और मध्य प्रदेश के विकास में योगदान दे रहे हैं।

उद्योग से लेकर कृषि जगत तक को बंपर लाभ!

बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन का लाभ उद्योग जगत से कृषि जगत तक को मिल रहा है। तमाम औद्योगित प्रतिष्ठान है जिनकी निर्भरता बिजली पर रहती है। ऐसे में उन्हें सस्ती दर पर बिजली मिल जा रही है। कृषि जगत की बात करें तो किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए समय पर बिजली मिल रही है। इतना ही नहीं, तमाम अन्य क्षेत्र हैं जहां लोग बड़े पैमाने पर उत्पादित हो रही बिजली का लाभ उठाकर सशक्त हो रहे हैं। इससे उद्योग और कृषि जगत की तस्वीर बदल रही है और लोगों को बंपर लाभ मिल रहा है।

Exit mobile version