Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार सतत विकास की राह पर बनी हुई है। प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, ताकि प्रदेश को विकसित राज्य बनाया जा सके। ऐसे में किसी भी राज्य के विकसित होने के लिए अच्छी शिक्षा का होना जरूरी है। यही वजह है कि एमपी की मोहन यादव सरकार एजुकेशन सेक्टर में कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार एमपी में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कीर्तिमान स्थापित कर रही है। ऐसे में एमपी के लाखों स्कूली छात्रों को बढ़िया स्तर की शिक्षा प्रदान की जा रही है।
Mohan Yadav सरकार शिक्षा क्षेत्र पर दे रही है खास जोर
बता दें कि मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव ने शिक्षा के विस्तार को जरूरी समझते हुए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। ताकि प्रदेश की प्रगति बढ़ती रहे। बीजेपी की सरकार शिक्षा का प्रकाश पूरे मध्य प्रदेश पर डाल रही है,जिससे शिक्षा का स्वर्णिम विकास हो रहा है। मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े सुधार और योजनाओं को लागू किया है। सरकार ने नई शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से उतारा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने पर पूर्ण जोर दिया है। सरकार ने योजना के तहत प्रदेश में स्किल आधारित शिक्षा, लोकल भाषा में पढ़ाई और रोजगार से जुड़ी ट्रेनिंग को बढ़ावा दिया है।
शिक्षा का विस्तार, प्रगति का आधार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #HBDMohanYadav #सबके_मोहन_यादव https://t.co/JhPiZBF38V
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 25, 2026
सीएम मोहन यादव ने जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के साथ किया संवाद
आपको बता दें कि बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में इस शुभ अवसर पर सीएम मोहन ने कहा कि भोपाल निवास में जल्द ही ‘बहनों की पंचायत’ होगी। जन्मदिन के अवसर पर आज निवास पधारीं बहनों का स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएँ प्राप्त कर मन अभिभूत है। इस आत्मीय प्रेम और अटूट विश्वास के लिए सभी बहनों को हृदय से धन्यवाद।
सीएम ने आगे बताया, ‘आज जन्मदिन पर भोपाल निवास में दिव्यांग बच्चों का आगमन हुआ। इस अवसर पर उनसे आत्मीय संवाद किया। कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी उपस्थित रहे।’ गौरतलब है कि एमपी सरकार लगातार प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और स्कूली छात्रों के लिए कल्याणाकारी योजनाओं को ला रहे हैं। साथ ही सरकार समाज के हर तबके तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने का पूर्ण प्रयास कर रही है।






