---Advertisement---

MP Board Paper Leak: 10वीं और 12वीं परीक्षा का पेपर हुआ लीक, यहां जानिए क्या छात्रों को दोबारा देना पड़ेगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में हुई इंटर और हाईस्कूल पेपर लीक की घटना को शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने सही बताया है। ऐसे में कुछ दिनों में ही छात्रों को फिर से एक बार परीक्षा देना पड़ सकता है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 18, 2023 8:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

MP Board Paper Leak:  मध्य प्रदेश में हालही में हुए 10वीं और 12वीं पेपर लीक के मामले में शिवराज सरकार की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मध्य प्रदेश की तरफ से ये माना गया है कि कुछ गलतियों की वजह से ये पेपर आउट हो गया था। वहीं सरकार की तरफ से इस पेपर लीक मामले में शिक्षा विभाग से जुड़े 9 लोगों को सस्पेंड कर उनसे इस पर जवाब मांगा गया है।

ये 9 लोग मध्य प्रदेश के 4 सेंटरों के बताए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ये माना है कि अधिकारियों की गलती की वजह से पेपर लीक हुआ है। वहीं अब कई पार्टियों के लोग मध्य प्रदेश सरकार को घेरने में जुट गए हैं। कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या सरकार में बैठे हुए लोगों के मानने के बाद भी बच्चों को अब फिर एग्जाम देना होगा।

शिक्षा मंत्री ने पेपर लीक को लेकर दिया बयान

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि 10वीं और 12वीं के सेकंड राउंड का पेपर अभी कुछ दिनों पहले लीक हुआ था। अधिकारियों के द्वारा जांच करने पर पेपर लीक की इस घटना को सही पाया गया है। पेपर उस समय लीक हुआ था जब इसे थाने से स्कूल की तरफ गाड़ी से लाया जा रहा था। वहीं मध्य प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि इस पेपर लीक मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनके ऊपर शख्त से शख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में शांति प्रस्ताव पारित, जानिए भारत ने प्रस्ताव से क्यों बनाई दूरी?

क्या छात्रों को फिर देना होगा एग्जाम

पेपर लीक होने के बाद से ही मध्य प्रदेश के छात्र इस बात को लेकर हैरान है कि क्या अब उन्हें फिर से पेपर देना पड़ेगा। वहीं शिक्षा मंत्री के द्वारा पेपर लीक होने की खबर मिलने से छात्रों की परेशानी और भी बढ़ गई है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि कुछ दिनों के बाद फिर से एक्जाम करवाया जाएगा। फिलहाल अभी तक मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड की तरफ से परीक्षा करवाए जाने को लेकर किसी भी तरह की सूचना नहीं जारी की गई है।

ये भी पढ़ें: Haryana Budget 2023: हरियाणा सरकार ने पेश किया 1.83 लाख करोड़ का बजट, जानिए…

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 11 August 2026

अगस्त 10, 2026

Jharkhand Students Protest

अगस्त 10, 2026

Jharkhand Students Protest

अगस्त 10, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 9, 2026