---Advertisement---

MP News: महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग पर लगी रोक, जाने वजह

MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर से खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, महाशिवरात्रि के महापर्व को देखते हुए आठ और नौ मार्च तक भस्म आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो सकेंगी। दरअसल, मंदिर प्रशासन ने दोनों दिन की ऑनलाइन बुकिंग ब्लॉक कर दी है। हालांकि, महाशिवरात्रि पर्व के चलते ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: फ़रवरी 24, 2024 6:21 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर से खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, महाशिवरात्रि के महापर्व को देखते हुए आठ और नौ मार्च तक भस्म आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो सकेंगी। दरअसल, मंदिर प्रशासन ने दोनों दिन की ऑनलाइन बुकिंग ब्लॉक कर दी है। हालांकि, महाशिवरात्रि पर्व के चलते दोनों दिन की अनुमति प्रशासन द्वारा ऑफलाइन दी जाएगी।

उत्सव आठ मार्च को मनाया जाएगा

जानकारी के अनुसार, महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का उत्सव आठ मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन देश और विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आते हैं। भीड़ के कारण मंदिर प्रशासन द्वारा आठ मार्च को महाशिवरात्रि पर्व और अगले दिन नौ मार्च को दोपहर में होने वाली भस्म आरती की ऑफलाइन अनुमति जिला प्रशासन के माध्यम से जारी की जाती है।

ऑनलाइन भस्म आरती की बुकिंग सुविधा

दरअसल, ऑनलाइन बुकिंग बंद पीछे कारण है कि, देशभर के भक्तों के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा करीब 400 सीट के लिए ऑनलाइन भस्म आरती की बुकिंग सुविधा दी है। भक्त कहीं पर से भी निर्धारित ति​थि के 15 दिन पहले ऑनलाइन अनुमति बुकिंग करा सकते हैं। महाशिवरात्रि पर्व और अगले दिन दोपहर में होने वाली भस्म आरती के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होने को लालयित ​रहते हैं।

ऑफलाइन अनुमति जारी

इसके अलावा, मंदिर में वीवीआईपी का आना जाना होता है। जिससे अधिक संख्या में भीड़ भी रहती है। इसलिए दो दिन मंदिर प्रशासन और प्रशासन के अधिकारी भी​ड़ की स्थिति देखने के बाद ऑफलाइन अनुमति जारी करते हैं। इसी तरह साल में 31 दिसंबर और एक जनवरी के लिए भी प्रशासन ऑनलाइन बुकिंग बंद कर देते हैं।

मंदिर में जोरों-शोरों से तैयारियां

बता दें कि, आगामी 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर श्री महाकालेश्वर मंदिर में जोरों शोरों से तैयारियां चल रही हैं। इसी के ​तहत रात को बम डिस्पोजल स्कवॉड महाकाल मंदिर पहुंची और कई क्षेत्र में चेकिंग ​अभियान जारी किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 25, 2026

कल का मौसम 24 Feb 2026

फ़रवरी 23, 2026

कल का मौसम 21 Feb 2026

फ़रवरी 20, 2026

Rewa Viral Video

फ़रवरी 20, 2026

Rain Alert 20 Feb 2026

फ़रवरी 19, 2026