---Advertisement---

MP News: कमलनाथ के रोड शो के दौरान बड़ा हादसा होने से टला, बाल-बाल बचा जिंदाबाद के नारे लगा रहा कार्यकर्ता

MP News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के रोड शो के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, शनिवार को कमलनाथ की सुरक्षा में एक बड़ी सेंध लगी। आपको बता दें कि कमलनाथ रोड शो करने के लिए बैतूल जिले की आमला तहसील पहुंचे थे। इस दौरान एक ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 15, 2023 11:50 पूर्वाह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के रोड शो के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, शनिवार को कमलनाथ की सुरक्षा में एक बड़ी सेंध लगी। आपको बता दें कि कमलनाथ रोड शो करने के लिए बैतूल जिले की आमला तहसील पहुंचे थे। इस दौरान एक बड़ा हादसा होने से बच गया। कमलनाथ जब अपने हेलीपैड से जनसभा को संबोधित करने के लिए जा रहे थे तो इस दौरान उनके स्वागत के लिए काफी भीड़ मौजूद थी। इसी भीड़ में से एक आदमी उनकी गाड़ी के सामने आ गया।

पूर्व सीएम कमलनाथ के रोड शो में हुआ हादसा

इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने अपना चौकन्नापन दिखाते हुए जल्दी से उस कार्यकर्ता को बाहर की तरफ खींचा। हालांकि, इस हादसे के बाद वह आदमी बिल्कुल भी घबराया नहीं और एक बार फिर खड़ा होकर कमलनाथ का स्वागत करने चल दिया। इसके बाद उस कार्यकर्ता ने कमलनाथ का शानदार ढंग से स्वागत किया।

कमलनाथ के रोड शो के दौरान इस तरह की घटना होना उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना जा रहा है। हालांकि, वह कार्यकर्ता कमलनाथ की गाड़ी के नीचे आने से बच गया और पूरी तरह से सुरक्षित है।

ये भी पढें: MP Congress ने किया करणी सेना का समर्थन, SC/ST Act में हो परिवर्तन, Kamal Nath बोले-क्षत्रियों को भी दो आरक्षण

घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी

बताया जा रहा है कि कमलनाथ की गाड़ी के नीचे आने वाला आदमी संदीप पासवान है। वह सारणी से पदाधिकारी रह चुके हैं। हैरानी की बात ये है कि इस घटना की जानकारी रोड शो के दौरान किसी भी अन्य कार्यकर्ता को नहीं लगी और रोड शो धीरे-धीरे आगे चलता गया।

शिवराज सरकार पर बरसे कमलनाथ

इस घटना के बाद कमलनाथ आगे बढ़ें और भारी जनसैलाब देखकर काफी आक्रामक अंदाज में सरकार पर जमकर बरसे। कमलनाथ ने अपने संबोधन के दौरान राज्य की शिवराज सरकार पर एक के बाद एक बड़े जुबानी हमले किए। कमलनाथ ने कहा कि वह अंतिम सांस तक जनता के साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को किसान और जनता विरोधी बताया। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज एक भाषण देने की मशीन हैं, वो सिर्फ भाषण देते रहते हैं, मगर योजनाओं पर अमल नहीं हो पाता है।

Also Read: अगर लेना चाहते हैं Loan और खराब है Cibil Score, ऐसे सुधारें सिबिल स्कोर और कराएं अप्रूव

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 12, 2026

Punjab News

अप्रैल 12, 2026