---Advertisement---

MP News: तानसेन समारोह में गूंजेगी तबले की आवाज! जानें कार्यक्रम को लेकर ग्वालियर में क्या है खास तैयारी

MP News: हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान ज्ञाता तानसेन की जन्म स्थली कही जाने वाली ग्वालियर नगरी 25 और 26 दिसंबर को तबले की आवाज से गूंज उठेगी। दरअसल 25 और 26 दिसंबर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर के किले से समीप कर्ण महल में तानसेन समारोह का आयोजन किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 24, 2023 4:18 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान ज्ञाता तानसेन की जन्म स्थली कही जाने वाली ग्वालियर नगरी 25 और 26 दिसंबर को तबले की आवाज से गूंज उठेगी। दरअसल 25 और 26 दिसंबर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर के किले से समीप कर्ण महल में तानसेन समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में 1500 से अधिक तबला कलाकारों के जुटने की उम्मीद है जो कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस समारोह का नाम दर्ज कराने की कोशिश करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर ग्वालियर नगरी को सजाया जा रहा है और सुरक्षा के साथ अन्य कई तरह के खास इंतेजाम किए जा रहे हैं। वहीं एमपी सीएम के आधिकारिक एक्स हैंडल से राज्य के लोगों से खास अपील की गई है कि वे संगीत की नगरी कही जाने वाली ग्वालियर में मंत्रमुग्ध कर देने वाली तबला के धुनों का आनंद लें।

ग्वालियर में गूंजेगी तबले की आवाज

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 और 26 दिसंबर को तानसेन समारोह का आयोजन किया गया है। इसको लेकर सभी तरह की तैयारियों जोरो पर हैं। एमपी सीएम के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस संबंध में जानकारी दी गई है और लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की गई है। सीएम के सोशल मीडिया हैंडल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ग्वालियर में भव्य ताल दरबार लगाया जा रहा है। इस दौरान 1500 से ज्यादा तबला वादक इस समारोह का हिस्सा बनेंगे और गिनीज वर्ल्ड बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराने की कोशिश करेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के आधिकारिक हैंडल से लोगों से संगीत की नगरी ग्वालियर में उपस्थित होने की अपील भी की गई है। बता दें कि ये कार्यक्रम आधिकारिक रुप से 25 और 26 दिसंबर को सायं 4 बजे से शुरू होगा। इसके लिए ग्वालियर किले में स्थित कर्ण महल को चुना गया है। खबर है कि ग्वालियर में इस कार्यक्रम के लिए कई तरह के खास इंतेजाम कराए जा रहे हैं जिसमें सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सजावट व अन्य कई तरह के इंतेजाम हैं।

तानसेन का जन्म स्थान

हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान ज्ञाता व मुगल सम्राट अकबर के नवरत्नों में से एक तानसेन के जन्म स्थान को लेकर कई मत हैं। अधिकांश इतिहासकारों का दावा है कि तानसेन का जन्म आज से लगभग 50 दशक पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में हुआ था। ग्वालियर के लिए एक कहावत कही जाती है कि यहाँ बच्चे रोते हैं, तो सुर में और पत्थर लुढ़कते हैं तो ताल में। ऐसे में इस संगीत की नगरी (ग्वालियर) में सुर-ताल का अद्भुत संगम नजर आता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

MP Viral Video

जुलाई 8, 2026

Rain Alert 7 July 2026

जुलाई 6, 2026

Ketan Murder Case

जुलाई 1, 2026

Rain Alert 1 July 2026

जून 30, 2026