---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में महिला संग दरिंदगी, आरोपी ने शराब पिलाकर वारदात को दिया अंजाम; देखें पुलिस की रिपोर्ट

MP News: मध्य प्रदेश में धर्मनगरी के नाम से मशहूर उज्जैन शहर आज सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाया है। इसका खास कारण है उज्जैन में कोयला फाटक के पास एक महिला के साथ हुी दरिंदगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 6, 2024 1:24 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश में धर्मनगरी के नाम से मशहूर उज्जैन शहर आज सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाया है। इसका खास कारण है उज्जैन में कोयला फाटक के पास एक महिला के साथ हुी दरिंदगी। दरअसल कोयला फाटक के पास एक आरोपी ने महिला को शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया जिसका क्लिप भी सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। उज्जैन से सामने आई इस शर्मनाक घटना के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

उज्जैव पुलिस ने रिपोर्ट जारी कर कहा है कि “पीड़ित महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज कर मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इसके अलावा मामले में अभी विवेचना की जा रही है जिसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।” (MP News)

महिला के साथ दरिंदगी

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित कोयला फाटक के पास एक महिला के साथ दरिंदगी की खबर सामने आ रही है। इस पूरे प्रकरण में पीड़ित महिला ने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने स्पष्ट किया है कि “आरोपी ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर उसके साथ दरिंदगी की। इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया और महिला को उसी हालत में छोड़ दिया।” बता दें कि महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी लोकेश पुत्र ओंकारलाल निवासी राजीव नगर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की अहम रिपोर्ट

उज्जैन पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अहम रिपोर्ट जारी की गई है। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि “इस पूरे प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़ित महिला की न्यायालय में कथन दर्ज कराकर उसे वन स्टॉप सेंटर भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार फरियादी और आरोपी का पहले से परिचित होना पाया गया है। हालाकि मामले में अभी विवेचना की जा रही है और जिसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 31, 2026

Punjab News

मई 31, 2026

Punjab News

मई 31, 2026

Rain Alert 1 June 2026

मई 31, 2026

कल का मौसम 1 June 2026

मई 31, 2026

Delhi News

मई 31, 2026