---Advertisement---

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम ने ली करवट! कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार; देखें IMD की रिपोर्ट

MP Weather Update: उत्तर भारत के प्रमुख मैदानी राज्यों में से एक मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम ने एका-एक करवट बदले हैं। मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आज से 16 मई यानी गुरुवार तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरते भी नजर आ सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 14, 2024 4:40 अपराह्न

MP Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

MP Weather Update: उत्तर भारत के प्रमुख मैदानी राज्यों में से एक मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम ने एका-एक करवट बदले हैं। मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आज से 16 मई यानी गुरुवार तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरते भी नजर आ सकते हैं। इससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलता नजर आएगा और वे बदलते मौसम का सामना भी कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश में बदलते मौसम के बीच आईएमडी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि राज्य के विभिन्न हिस्से बारिश के साथ तेज हवा का सामना भी कर सकते हैं। इसमे पांढुर्ना, बालाघाट, मंडला, सिवनी, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा और अलीराजपुर जैसे जिले शामिल हैं। ऐसे में आइए हम आपको राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम से जुड़े ताजा अपडेट देते हैं।

MP में मौसम ने ली करवट

मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम ने तेजी से करवट ली है। ताजा जानकारी के अनुसार आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी-बारिश के साथ ओला गिरने की आशंका है जिसकी निरंतरता 16 मई तक बनी रह सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि वातावरण में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के चलते अगले 3 दिन तक हवाओं में नमी आती रहेगी। इसके कारण 16 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे व आंधी रुपी तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं 17 मई से मौसम बदलेगा और लू के साथ धूप का क्रम देखने को मिल सकता है।

मौसम की ताजा स्थिति

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बदलते मौसम के कारण आज मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में आइए हम आपको मौसम से जुड़े ताजा अपडेट देते हैं।

शहर (MP)न्यूनतम तापमान (14 मई)अधिकतम तापमान (14 मई)न्यूनतम तापमान (15 मई)अधिकतम तापमान (15 मई)
छिंदवाड़ा21.9 डिग्री37.7 डिग्री22.3 डिग्री37.5 डिग्री
भोपाल25 डिग्री39 डिग्री26 डिग्री38 डिग्री
बुरहानपुर31.2 डिग्री39.9 डिग्री31.7 डिग्री42.5 डिग्री
दामोह27.2 डिग्री42.4 डिग्री27.8 डिग्री43.4 डिग्री
खरगोन33.1 डिग्री40.6 डिग्री32.9 डिग्री42.6 डिग्री
इंदौर23 डिग्री38 डिग्री25 डिग्री41 डिग्री
गुना26 डिग्री41 डिग्री26 डिग्री41 डिग्री
मंडला24 डिग्री38 डिग्री25 डिग्री39 डिग्री

नोट- उपरोक्त दर्ज किए गए तापमान के सभी आंकड़े सेल्सियस में है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026